दिवाली पर बिजली व्यवस्था दुरुस्त रहे इसके लिए विभाग ने कम कस ली है। धनतेरस से दिवाली तक बिजली विभाग शहर में करीब 20 लाख यूनिट अधिक बिजली सप्लाई करेगा। लोड बढ़ने के कारण ट्रांसफार्मर खराब होने की आशंका के चलते मोबाइल ट्रांसफार्मर की भी व्यवस्था की गई है।
दिवाली पर बिजली का लोड बढ़ जाता है। इसके मद्देनजर बिजली विभाग ने ट्रांसफार्मर, सब स्टेशन, एचटी और एलटी सप्लाई लाइनों का मेंटेनेंस करा दिया है। धनतेरस से लेकर दिवाली तक करीब 20 लाख यूनिट अतिक्ति बिजली सिस्टम में अपलोड की जाएगी। धनतेरस के दिन 30 प्रतिशत अपलोड होगी। 50 से 60 प्रतिशत अपलोड छोटी दिवाली की होगी। फुल अपलोड दिवाली को रहेगी। बिजली का लोड बढ़ाकर 250 एमवीए की जगह 350 एमवीए किया गया है। साथ ही छह मोबाइल ट्रांसफार्मर की व्यवस्था की गई है ताकि आपात स्थिति में इनका उपयोग किया जा सके। लाइनमैन और जेई को निर्देश दिए गए हैं कि वह सिस्टम फेल होने पर दूसरे उपकेंद्र से बिजली की सप्लाई चालू करें।
मध्यांचल विद्युत वितरण के एसई मधु श्रीवास्तव ने बताया कि त्योहार को लेकर तैयारी पूरी की जा चुकी है। बिजली की कोई कमी नहीं है।