फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापरवाही की तो बख्शे नहीं जाएंगे अधिकारी और कर्मचारी

विज्ञापन
election logo
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बदायूं।
नगर निकाय चुनाव के लिए प्रभारी एवं सहायक प्रभारी अधिकारियों को नामित करने के साथ जोनल, सेक्टर मजिस्ट्रेट नामित कर दिए गए हैं। वहीं, अध्यक्ष और सदस्य पद के लिए रिटर्निंग और सहायक रिटर्निंग ऑफीसर भी नियुक्त कर दिए गए हैं।
विकास भवन सभागार में सोमवार को चुनाव संबंधी बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी अनिता श्रीवास्तव एवं मुख्य विकास अधिकारी एवं प्रभारी अधिकारी कार्मिक शेषमणि पांडेय की ओर से आरओ तथा एआरओ को विस्तृत प्रशिक्षण दिलाया गया। उन्होंने कहा कि चुनाव में किसी भी प्रकार की लापरवाही एवं कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन कार्यालय की ओर से व्हाट्सअप ग्रुप बनाया गया है। जिससे सूचनाओं का आदान-प्रदान सुगमता के साथ किया जा सके। इसके अलावा 25 रिटर्निंग, 38 सहायक रिटर्निंग ऑफीसर्स के अलावा सदस्य पद के लिए 60 रिटर्निंग एवं 62 सहायक रिटर्निंग ऑफीसर्स नामित किए गए हैं। 31 जोनल तथा 81 सेक्टर मजिस्ट्रेट भी लगाए गए हैं।
मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि आरओ तथा एआरओ अपने दायित्वों को भलीभांति समझ लें, जिससे नामांकन प्रक्रिया में कोई भी समस्या पैदा न हो। उम्मीदवारों को नामांकन पत्र के साथ निर्धारित प्रारूप पर आपराधिक एवं संपत्तियों का विवरण का शपथ पत्र पर देना होगा। यह प्रारूप रिटर्निंग एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारी से प्राप्त किया जा सकता है।
-----
किसी भी अधिकारी की नहीं काटी जाएगी ड्यूटी
बदायूं। जिला निर्वाचन अधिकारी अनिता श्रीवास्तव ने कहा कि समस्त नामित अधिकारी विषम परिस्थितियों को छोड़कर अनावश्यक रूप से ड्यूटी कटवाने का प्रयास न करें और अपने काम पर ध्यान दें। उन्होंने कहा कि किसी भी अधिकारी को चुनाव ड्यूटी से मुक्त नहीं किया जाएगा।
----
15 अधिकारी अनुपस्थित, एफआईआर की संस्तुति
बदायूं। नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष तथा स्वतंत्र रूप से संपन्न कराने के लिए सोमवार को विकास भवन स्थित सभाकक्ष में अध्यक्ष तथा सदस्य पद के लिए नामित रिटर्निंग तथा सहायक रिटर्निंग ऑफीसर्स को प्रथम प्रशिक्षण दिया गया। इसमें 15 अधिकारियों के अनुपस्थित पाए जाने पर मुख्य विकास अधिकारी, प्रभारी अधिकारी कार्मिक शेषमणि पांडेय ने जिलाधिकारी को पत्रावली प्रस्तुत कर एफआईआर कराने की संस्तुति की।
विज्ञापन

-----------------
...ये रहे अनुपस्थित अधिकारी
प्रशिक्षण के दौरान अध्यक्ष पद के लिए नामित रिटर्निंग ऑफीसर, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रमोद कुमार, डॉ. जगदीश प्रसाद श्रीवास्तव, जिला कुष्ठ रोग अधिकारी डॉ. मंजीत सिंह, जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. रमेश चन्द्र दीक्षित, उप निदेशक मंडी परिषद रामतीर्थ यादव, सहायक रिटर्निंग ऑफीसर लोक निर्माण विभाग के निर्माण खंड के जेई अरुण कुमार मिश्रा, प्रांतीय खंड के जेई रामनरेश मौर्य, सदस्य पद के लिए आरओ, अवर अभियन्ता जल निगम मनोज कुमार, अवर अभियंता ग्रामीण अभियन्त्रण विभाग जितेन्द्र कुमार, अमर सिंह एवं सदस्य पद के एआरओ चकबंदी अधिकारी उमाशंकर सिंह, श्रम प्रवर्तन अधिकारी, राजकीय महाविद्यालय नाधा भूड़ के सहायक प्रोफेसर डॉ. जितेन्द्र कुमार परमार, सहायक अभियोजन अधिकारी मदनपाल एवं सहायक अभियंता लघु सिंचाई महेश चंद्र सक्सेना अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें