फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा महिला मोर्चा की ओर से आशाओं को सम्मानित किया

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बदायूं। पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी के अवसर पर मिशन कंपाउंड में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें आशा बहुओं और स्वयं सहायता समूहों का अभिनंदन किया गया। यह कार्यक्रम भाजपा महिला मोर्चा की ओर से किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष कांता कर्दम ने कहा कि अब से पूर्ववर्ती सरकारों में कभी भी आशा कार्यकर्ताओं के बारे में न तो कोई सहानुभूति रखी और न ही उनकी समस्याओं को सुना। कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के बताए गए। मार्ग पर सबका सम्मान और सबके विकास पर कार्य कर रहीं हैं। आशाएं घर के अलावा सरकार और समाज की समस्याओं को बखूबी निभा रहीं हैं। चाहे वह कार्य टीकाकरण का हो, पोलियो अभियान हो एवं जनगणना हो। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम आशाओं के सम्मान के लिए आयोजित किया गया है। मुख्य वक्ता रश्मि सिंह ने कहा कि सरकार महिला सशक्तीकरण, महिला सुरक्षा और दिन प्रतिदिन महिलाओं पर हो रहे अत्याचारों को लेकर गंभीर है। कहा कि सरकार की ओर कई योजनाएं चलाई जा रही हैं। कार्यक्रम में सभी आशाओं को प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया गया। संचालन पूर्णिमा गुप्ता ने किया। इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक सीमा राठौर, अमिता उपाध्याय, सीमा शर्मा, दीप माला गोयल, ममता गौर, रेनू तोमर, गीता देवी, सुनीता चौहान, आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें