फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: 2203 परिषदीय स्कूलों में 3.10 लाख बच्चे आज देंगे परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। बेसिक शिक्षा परिषद की ओर से परिषदीय विद्यालयों की वार्षिक परीक्षाएं सोमवार से शुरू हो जाएंगी। 2203 परिषदीय स्कूलों में 3.10 लाख बच्चे परीक्षा में शामिल होंगे। इसको लेकर शिक्षा विभाग ने तैयारियां पूरी कर लीं हैं। सभी विद्यालयों में प्रश्नपत्र भी पहुंच चुके हैं।
विज्ञापन

विभागीय सूत्रों के अनुसार, प्रश्नपत्र खंड शिक्षा अधिकारियों के माध्यम से 21 मार्च को 2155 परिषदीय, 18 कस्तूरबा विद्यालयों, 30 एडेट स्कूलों में पहुंचाए जा चुके हैं। पाठ्यक्रम पूरा कराने के बाद छात्रों को पाठ्य पुस्तकों का दोहराव भी कराया जा चुका है। प्रश्नपत्र जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) ने तैयार किया है।
24 से 28 मार्च तक चलने वाली परीक्षा में कक्षा एक की परीक्षा मौखिक, कक्षा दो से पांच तक की परीक्षा लिखित और मौखिक, जबकि कक्षा छह से आठ तक की परीक्षा लिखित होगी। विभाग के मुताबिक, परीक्षा दो पाॅलियों में होगी। पहली पाली सुबह 9:30 से पूर्वाह्न 11:30 बजे तक, दूसरी पाली 12:30 से अपराह्न 2:30 बजे तक होगी।
विज्ञापन

लिखित परीक्षा 50 अंकों की होगी। प्रधानाचार्य समय को घटा-बढ़ा सकते हैं। परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन परीक्षा के साथ ही किया जाएगा। परीक्षा समाप्त होने के बाद अप्रैल के प्रथम सप्ताह में बच्चों को रिपोर्ट कार्ड दिया जाएगा। बीएसए वीरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि परिषदीय स्कूलों की वार्षिक परीक्षा की तैयारी पूरी कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें