फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: 31 अभियंताओं का कटेगा तीन दिन का वेतन

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। पिछले दिनों बिजली संकट को लेकर बिजली निगम की ओर से अभियंताओं पर कार्रवाई की गई थी। इससे नाराज अवर और सहायक अभियंताओं ने धरना-प्रदर्शन किया। इस मामले में अधिशासी अभियंता प्रशासन ने धरने में शामिल 31 अभियंताओं का तीन दिन का वेतन काटने की संस्तुति करते हुए रिपोर्ट मुख्य अभियंता को भेजी है।
विज्ञापन

पिछले दिनों बिल्सी उपकेंद्र के उपखंड अधिकारी शोएब अंसारी को निलंबित किया गया था। जबकि चार अवर अभियंताओं का गैर जनपद तबादला कर दिया गया था। बिल्सी नगर में दो ट्रांसफार्मर जल जाने पर एसडीओ के खिलाफ कार्रवाई की गई थी। दो अवर अभियंताओं पर जुर्माना भी लगाया गया था।
इसी को लेकर जिलेभर के अवर और सहायक अभियंताओं ने 28 अप्रैल से तीन धरना देकर प्रदर्शन किया था। ऐसे में 28 से 30 अप्रैल तक धरना-प्रदर्शन और कार्य बहिष्कार में शामिल रहने पर अवर अभियंताओं और उपखंड अधिकारियों का 28, 29 और 30 अप्रैल का वेतन काटने की संस्तुति करते हुए रिपोर्ट शासन को भेजी गई है। नो वर्क-नो वेतन फॉर्मूला के आधार पर वेतन से कटौती की संस्तुति की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें