फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण के लिए 31 ई-रिक्शा लगाए

विज्ञापन
बदायूं शहर में सफाई व्यवस्था में सहयोग के लिए 31 ई-रिक्शाओं को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते मुख्य
विज्ञापन
बदायूं। शहर की सफाई व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए 31 ई-रिक्शों को सफाई व्यवस्था में शामिल किया है।
विज्ञापन

नगर पालिका परिसर में बृहस्पतिवार देर रात आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सपा सांसद आदित्य यादव, विशिष्ट अतिथि पूर्व मंत्री आबिद रजा और नगर पालिका चेयरपर्सन फात्मा रजा ने संयुक्त रूप से 31 ई-रिक्शों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कार्यक्रम के दौरान घंटाघर और नगर पालिका परिसर में लगवाई गईं फैंसी लाइटों का सांसद ने बटन दबाकर शुभारंभ किया।
सांसद ने चेयरपर्सन फात्मा रजा के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि 31 ई-रिक्शों के संचालन से सफाई कर्मचारियों को सहूलियत मिलेगी। प्रत्येक वार्ड व मोहल्ले तक सफाई व्यवस्था प्रभावी ढंग से कराने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व मंत्री आबिद रजा ने कहा कि शहर की संकरी गलियों और ऐसे मोहल्लों में जहां बड़े कूड़ा वाहन नहीं पहुंच पाते हैं, वहां इन छोटे वाहनों से आसानी से कूड़ा उठाया जा सकेगा। अध्यक्षता करते हुए चेयरपर्सन फात्मा रजा ने बताया कि ई-रिक्शों को डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण के उद्देश्य से खरीदा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें