फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: श्रीराम के 31 बाणों ने भेद डाला रावण का शरीर

विज्ञापन
सोई आश्रम में चल रही श्रीराम कथा श्रवण करतीं महिलाएं। संवाद
विज्ञापन
बदायूं। बिसौली की प्राचीन रामलीला के रंगमंच पर शनिवार की रात रावण वध की लीला का मंचन किया गया। जैसे ही मंच पर युद्ध का दृश्य आरंभ हुआ, दर्शकों की भीड़ से श्रीराम की जय हो..जय हो गूंजने लगा।
विज्ञापन

राम और रावण के बीच हुए संवादों ने दर्शकों में अद्भुत जोश का संचार किया। जब श्रीराम के 31 बाण रावण के लगे और रावण धरती पर गिरा, तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयघोष से गूंज उठा। भक्तों ने तालियों बजाईं और पुष्पवर्षा कर कलाकारों के अभिनय का स्वागत किया। भगवान श्रीराम की भूमिका जितेश मिश्रा, लक्ष्मण की हरिओम मिश्रा, मेघनाद की बृजवासी मिश्रा, रावण की ज्ञानेश मिश्रा फौजी और हनुमान की भूमिका अंशु मिश्रा ने निभाई।




महायज्ञ के साथ सुनाई श्रीराम के राज्याभिषेक की कथा
बदायूं। बिसौली क्षेत्र के श्रीश्री 1008 विदेहनंदिनी शरण सोई आश्रम की ओर से चल रहे सात दिवसीय श्री मारुति नंदन महायज्ञ का शुभारंभ वैदिक आचार्यों के मंत्रोच्चारण से हुआ। इसके बाद कथा व्यास पं. राधेश्याम ने श्रीराम के राजतिलक के प्रसंग का भावपूर्ण वर्णन किया। महाराज ने कहा कि जब मनुष्य अपने भीतर के अहंकार को त्यागकर भक्ति, प्रेम और सेवा का मार्ग अपनाता है, तभी सच्ची शांति और ईश्वर की कृपा प्राप्त होती है।
विज्ञापन

उन्होंने श्रद्धालुओं से सदाचार, सेवा भावना और भक्ति मार्ग पर चलने का आह्वान किया। कथा के समापन पर भक्तगणों ने दीप प्रज्वलित कर प्रभु श्रीराम की आरती उतारी। इस अवसर पर आचार्य राजेश शास्त्री, राम बिहारी शास्त्री, पल्लू महाराज, शिवम शास्त्री, बृजेश शास्त्री, प्रमोद यादव आदि उपस्थित रहे। संवाद

सोई आश्रम में चल रही श्रीराम कथा श्रवण करतीं महिलाएं। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें