फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: मुकदमे में धारा बढ़ाने के लिए मांगे 30 हजार, चौकी प्रभारी निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। मारपीट की घटना में धारा बढ़ाने के लिए रुपये लेने वाले भूड़ा भदरौल के चौकी प्रभारी को एसएसपी ने निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई आईजी से शिकायत करने और वीडियो वायरल होने के बाद की गई है।
विज्ञापन

भूड़ा भदरौल निवासी वेदप्रकाश ने आईजी को दिए शिकायती पत्र में बताया था कि दो मई की रात को वह खेत की रखवाली करने जा रहा था। रास्ते में गांव के ही चार लोगों ने उसके साथ मारपीट की थी। चाकू से हमला किया गया। पिटाई में उसके कूल्हे की हड्डी टूट गई। मरा जानकर आरोपी छोड़कर चले गए। मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद भी चौकी प्रभारी धारा नहीं बढ़ा रहे थे। भूड़ा भदरौल के चौकी प्रभारी और विवेचक प्रदीप कुमार दुबे ने धारा बढ़ाने के 30 हजार रुपये की मांग की। पांच हजार दे दिए और बाकी बाद में देने को कह दिया गया। इसके बाद भी धारा नहीं बढ़ाई तो आईजी से शिकायत की। इसी दौरान रुपये देते किसी ने वीडियो बना लिया। बुधवार को सोशल मीडिया पर वीडियो भी वायरल हो गई। इस पर संज्ञान लेते हुए एसएसपी डॉ. बृजेश कुमार सिंह ने चौकी प्रभारी को निलंबित कर दिया। उन्होंने बताया कि जांच में प्रथम दृष्टया दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें