बदायूं। राजकीय मेडिकल काॅलेज में विशेषज्ञ डाॅक्टरों की कमी है। इस वजह से मरीजों को उचित इलाज नहीं मिल पाता है। गंभीर मरीजों केा लखनऊ या सैफई भेजा जाता है। इसे देखते हुए कॉलेज में सर्जरी, रेडियोलॉजिस्ट समेत 10 विभागों के लिए आवेदन मांगे गए हैं।
मेडिकल कॉलेज में विशेषज्ञ डॉक्टरों का अभाव है। इस वजह से अल्ट्रासाउंड, एक्सरे की भी सुविधा नहीं मिल पाती है। इसके अलावा पीजी की पढ़ाई के लिए भी विशेषज्ञों की जरूरत है। इसको देखते हुए प्राचार्य डॉ. अरुण कुमार ने अस्थि रोग विशेषज्ञ, ईएनटी, एनेस्थिसिया, मेडिसिन, सर्जरी, रेडियोलाॅजिस्ट, टीवी एंड चेस्ट, मानसिक रोग, रेडियोथेरेपी, इमरजेंसी मेडिसिन पद पर डॉक्टरों के 30 पदों के लिए 29 अगस्त को विज्ञापन जारी किया है। इन पदों के लिए साक्षात्कार के आधार पर चयन होगा। इसके लिए 31 दिसंबर तक हर मंगलवार को कॉलेज में साक्षात्कार होंगे। प्राचार्य का कहना है कि जब तक पद भर नहीं जाते, साक्षात्कार की प्रक्रिया चलती रहेगी। इसका आवेदन आफलाइन किया जा सकता है।
किस विभाग में कितने सीनियर रेजिडेंट के पद रिक्त
अस्थि रोग- 01
ईएनटी-02
एनेस्थीसिया - 02
सामान्य मेडिसिन-05
सामान्य सर्जरी-04
रेडियोडायग्नोसिस विभाग-02
टीबी एंड चेस्ट विभाग-01
मानसिक रोग-01
रेडियोथेरपी-03
इमरजेंसी मेडिसिन-09