फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: 28 कैदियों को जिला से सेंट्रल जेल किया गया शिफ्ट

विज्ञापन
जिला कारागार। संवाद
विज्ञापन
बदायूं। जिला जेल में 289 कैदी आजीवन कारावास की सजा काट रहे हैं। इसमें 284 पुरुष व पांच महिलाएं शामिल हैं। शनिवार को 28 कैदी, जिनका जिले में अन्य कोई मुकदमा नहीं चल रहा है और सजायाफ्ता हैं उन्हें सेंट्रल जेल बरेली भेजा गया है। अभी ऐसी ही अन्य करीब 70 कैदियों को भी सेंट्रल जेल भेजने की तैयारी है।
विज्ञापन


जिला जेल की क्षमता 625 बंदी और कैदियों की है। मौजूदा समय में 1005 बंदी व कैदी में हैं। जेल मुख्यालय ने निर्देश दिए कि ऐसे सजायाफ्ता कैदी, जिनकी सजा सात साल से आजीवन तक है और जिले में उन पर दूसरा मुकदमा नहीं चल रहा हो। उनको सेंट्रल बरेली जेल भेजा जाए। जिला जेल प्रशासन ने 28 कैदियों को बरेली सेंट्रल जेल भेजा है। अब बंदी व कैदियों की संख्या घटकर 977 रह गई है। अभी करीब 70 और कैदी सेंट्रल जेल भेजा जाएगा।

पांच महिलाएं सजा के साथ बन रहीं आत्मनिर्भर
जिले की पांच महिलाएं ऐसी हैं, जो जेल में अपराधों की सजा काट रहीं हैं। इन महिलाओं को जिला जेल प्रशासन की ओर से विभिन्न कार्यों में दक्ष कर आत्मनिर्भर बनाया है। यह महिलाएं कढ़ाई, थैला बनाना, सिलाई आदि सीख रहीं हैं।
विज्ञापन


कोट,
कारागार मुख्यालय के निर्देश के बाद कैदियों को चिह्नित किया गया। जिनका जिले में कोई अन्य मुकदमा नहीं चल रहा है, ऐसे 28 कैदियों को सेंट्रल जेल भेजा गया है। अन्य कैदियों को भी चिन्हित किया जा रहा है। उनको भी सेंट्रल जेल भेजा जाएगा। - रणंजय सिंह, जेलर जिला जेल बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें