कलक्ट्रेट सभागार में मुख्यमंत्री द्वारा संशोधित संस्कृत छात्रवृत्ति योजना के शुभारम्भ का प्रसा
बदायूं। प्रदेश सरकार की ओर से संशोधित संस्कृत छात्रवृति योजना के तहत जिले के संस्कृत इंटर कॉलेज के 153 और डिग्री कॉलेज के 122 छात्र-छात्राओं को छात्रवृति योजना का लाभ दिया गया। इन छात्र-छात्राओं के खाते में कुल 2,35,450 रुपये भेजे गए हैं। इसका लाइव भी कलक्ट्रेट में देखा गया।
जिले में संस्कृत विद्यालयों व महाविद्यालय में अध्ययन करने वाले छात्र-छात्राओं के लिए संशोधित संस्कृत छात्रवृत्ति योजना का शुभारंभ मुख्यमंत्री ने किया। कलक्ट्रेट में सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता, बिल्सी विधायक हरीश शाक्य, डीएम निधि श्रीवास्तव, सीडीओ केशव कुमार, डीआईओएस डॉ. प्रवेश कुमार ने योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही शासन की योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया।
वहीं जिले के संस्कृत माध्यमिक विद्यालय के 153 व संस्कृत महाविद्यालय के 122 कुल 275 छात्र-छात्राओं को कोषागार के माध्यम से 2,35,450 रुपये की धनराशि खातों में स्थानांतरित की गई। कार्यक्रम का संचालन हाफिज सिद्दीकी इस्लामियां इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य अब्दुल सुबूर खान ने किया।