फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: जिला अस्पताल में पहुंचे 274 डायरिया के मरीज

Sun, 02 Jun 2024 05:06 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
गर्मी ने वार्ड में नहीं रूकने दिया तो बरामदे के फर्श पर बैठीं महिलाएं। संवाद
विज्ञापन
बदायूं। जिला अस्पताल में लगातार डायरिया के मरीज बढ़ रहे हैं। शनिवार को जिला अस्पताल में 1270 मरीजों ने पंजीकरण कराया। इसमें 274 मरीज डायरिया के थे। मरीजों ने ओपीडी में बैठे डॉक्टरोंं को दिखवाकर दवा ली। डॉक्टरों ने उनको खानपान में सावधानियां बरतने को कहा है। वहीं जरूरी काम से ही घर से निकलने की सलाह दी है।
विज्ञापन


शनिवार को बुखार के 324, डायरिया व उल्टी-दस्त के 274 मरीज सामने आए। 120 मरीजों ने प्लास्टर लगवाया, 50 मरीजों ने चिकित्सकों से आंखों में आ रही दिक्कत को लेकर परामर्श लेकर दवा ली। 212 लोगों ने ब्लड जी जांच कराई। 280 मरीजों ने एक्सरे- अल्ट्रासाउंड आदि कराया। फिजिशियन डॉ. नितिन सिंह ने बताया कि गर्मी के चलते उल्टी-दस्त समेत बुखार के मरीज बढ़े हैं। गर्मी बढ़ने पर बच्चों का खास ख्याल रखें और 24 घंटे में चार से पांच लीटर पानी पीना चाहिए।


डायरिया से बचने को रखें ध्यान
खाने और पकाने से पहले कच्चे फलों और सब्जियों को अच्छी तरह से पानी से धोएं। ऐसी कोई भी चीज न खाएं, जो खराब हो गई हो। डायरिया संक्रमण से बचने के लिए इन सभी फूड सेफ्टी उपायों को हमेशा फॉलो करें। अपने खानपान के प्रति सावधान रहें, स्ट्रीट फूड्स और नल का पानी कीटाणुओं का मुख्य केंद्र होता है, जो डायरिया का कारण बन सकता है। इसका इस्तेमाल न करें।
विज्ञापन



डायरिया के लक्षण

डायरिया होने पर कई तरह के लक्षण नजर आते हैं। कारणों के आधार पर आपको डायरिया होने पर एक या इससे अधिक लक्षण नजर आ सकते हैं। डायरिया के कॉमन संकेत और लक्षण यह हैं:-
जी मिचलाना

पेट में मरोड़
दस्त होना

सूजन
डिहाइड्रेशन

बुखार
मल में खून आना


लगातार तापमान बढ़ रहा है। मरीजों की संख्या भी बढ़ी है। सबसे अधिक मरीज उल्टी-दस्त, डायरिया, पेटदर्द आदि की समस्या लेकर अस्पताल पहुंच रहे हैं। सभी मरीजों को दवा देने के साथ डॉक्टरों ने बचाव व लक्षण के बारे में बताया।। इमरजेंसी में आए गंभीर मरीजों को वार्ड में भर्ती किया जा रहा है। - डॉ. कप्तान सिंह, सीएमएस जिला अस्पताल

गर्मी ने वार्ड में नहीं रूकने दिया तो बरामदे के फर्श पर बैठीं महिलाएं। संवाद

गर्मी ने वार्ड में नहीं रूकने दिया तो बरामदे के फर्श पर बैठीं महिलाएं। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें