फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय लोक अदालत में निपटाए 27 हजार से अधिक वाद

Sun, 13 Dec 2015 12:23 AM IST
अमर उजाला, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
पूरे जिले में लगीं तमाम राष्ट्रीय लोक अदालत की शाखाओं में एक ही समय में फैसले लिए गए। दीवानी परिसर में नोडल अधिकारी एडीजे वीरेंद्र कुमार पांडेय, संयोजक एडीजे पुनीत गुप्ता और विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव रणजीत कुमार का विशेष सहयोग रहा। आयोजना में उनकी भूमिका सराहनीय रही। लोक अदालत में बैंकों ने दो करोड़, 33 लाख, 28 हजार वसूली कर 522 वादों का निस्तारण किया। इसके अलावा विभिन्न विभागों और कोर्ट में हजारों की संख्या में वादों का निस्तारण किया गया। इनकी संख्या 27 हजार से अधिक हो रही है। हालांकि अभी सभी विभाग और अदालतों में निपटाए गए वादों का संकलन देर शाम तक चलता रहा।
विज्ञापन


प्रशासनिक जज को दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर
बदायूं। प्रशासनिक जज के यहां आने पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था  की गई। इस दौरान भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। दीवानी परिसर में पहुंचने पर पुलिस की एक टुकड़ी ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया।


बिसौली में निपटाए 1619 वाद
बिसौली। राष्ट्रीय लोक अदालत  में सिविलजज जूनियर डिवीजन खुशतर दानिश ने कुल 1619 मामले निपटाकर एक लाख  436 रुपये का राजस्व वसूला। सिविल जज ने 25 दीवानी के, 936 एमवीएक्ट, 658 फौजदारी के मामले  निस्तारित किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें