फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किस्मत का फैसला सुनाने को सज गए पंडाल

Sun, 13 Dec 2015 12:16 AM IST
अमर उजाला, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
जरीफनगर । दहगवां ब्लाक के 80 ग्राम पंचायतों की मतगणना यहां एसएस इंटर कॉलेज में होगी। सभी व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं। 21 टेबिल प्रधान पद और 21 टेबिल सदस्य ग्राम पंचायत पद की गणना को आवंटित की गई हैं। जिसमें 80 ग्राम प्रधान पदों और 340 सदस्य ग्राम पंचायत पदों पर मतगणना होनी है। मतगणना में लगभग 500 अधिकारियों  को लगाया गया है।
विज्ञापन

बिल्सी। गल्ला मंडी में अंबियापुर ब्लाक की मतगणना की तैयारी कर ली गई है। जोनल मजिस्ट्रेट विधान जायसवाल ने बताया 42 टेबिलों पर मत पत्रों की गणना की जाएगी। मतगणना शंातिपूर्वक कराएं जाने को पर्याप्त पुलिस बल लगाया गया है।  
सहसवान। प्रधान एवं ग्राम पंचायत सदस्य पद की मतगणना के लिए सभी तैयारियां पूर्णकर ली गई हैं। मतगणना स्थल के बाहर दुकानदारों ने भी अपनी दुकानें सजाना शुरू कर दी हैं। विजयी प्रत्याशियों और उनके सहयोगियों के लिए मिठाइयां बनाने के साथ ही शनिवार की शाम से ही दुकानें सजाना शुरू कर दी हैं। प्रत्याशियों ने अपने-अपने एजेंटों सतर्कता के साथ निगरानी करने को कहा है।
विज्ञापन

अलापुर। किस गांव की संसद किसके हाथ होगी इसका फैसला होना बाकी है। प्रशासन ने सभी तैयरियां पूरी कर ली हैं। इसके साथ ही मतगणना स्थल के बाहर तमाम ऐसे प्रत्याशी देखने को मिले जो खुद को कमजोर मानकर चल हैं और सेटिंग करने के लिए मीडिएटरों को तलाश कर रहे थे लेकिन प्रशासन की सख्ती के चलते ऐसा होना संभव नजर नहीं आ रहा है।
वजीरगंज। मुन्नालाल इंटर कॉलेज में मतगणना की तैयारियां मुकम्मल हो चुकी हैं। 280 कर्मचारी लगाए गए हैं। बीडीओ राजकुमार ने बताया कि मतगणना के लिए 28 टेबिल लगाई गई हैं, जिनमें 14 टेबिल पर प्रधानों और 14 टेबिलों पर पंचायत सदस्यों की मतगणना की जाएगी।
बिसौली। एसडीएम गुलाब चंद्र और अन्य प्रशासनिक अधिकारियंो ने मतगणना स्थल पर पहुंच व्यवस्थाओं का जायजा लिया। यहां 36 टेबिल पर प्रघान एवं सदस्य पद की मतगणना तेरह राउंड में होगी। आसफपुर में 30 टेबिल पर अधिकतम पंद्रह राउंड में मतगणना होगी। शनिवार को दिन भर मतगणना अभिकर्ता बनाने को भीड़ रही। मदनलाल इण्टर कॅालेज में क्षेत्र के 70 ग्राम प्रधानों और 156 वार्ड सदस्यों के लिए गिनती शुरू होगी।आसफपुर के ग्राम्य विकास प्रशिक्षण संस्थान में मतगणना होगी। 74 ग्राम प्रधानों और185 वार्ड सदस्यों की मतगणना के लिए 30 टेबिल लगवाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें