फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: 2.66 लाख उपभोक्ताओं को मिलेगा बिजली बिल राहत योजना का लाभ

Wed, 19 Nov 2025 12:06 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। एक दिसंबर से बिजली बिल राहत योजना संचालित होने जा रही है। इसके तहत जिले में पहली बार बिजली बिल बकायेदारों को अधिभार (सरचार्ज) पूरा माफ होगा। बिल के मूलधन में अधिकतम 25 प्रतिशत छूट मिलेगी। इसके लिए एक दिसंबर से पंजीयन करना होगा। जिले में 2.63 लाख घरेलू उपभोक्ताओं पर विभाग का 804 करोड़ रुपये बकाया है, जबकि 2611 कॉमर्शियल उपभोक्ताओं पर 20 करोड़ रुपये बकाया है।इन उपभोक्ताओं को लाभ मिलेगा इसको लेकर बिजली निगम की ओर से तैयारियां शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन

बिजली बिल राहत योजना के तहत तीन चरणों में पंजीयन होगा। प्रथम चरण में एक से 31 दिसंबर, दूसरे चरण में 1 जनवरी 2026 से 31 जनवरी व तीसरे चरण में एक फरवरी से 28 फरवरी तक पंजीयन कराने की सुविधा दी जाएगी। एकमुश्त भुगतान पर बकाया बिल के मूलधन में 25 प्रतिशत तक की छूट दी जाएगी। विद्युत वितरण खंड के अधिशासी अभियंता संजीव कुमार ने बताया कि बिजली बिल राहत योजना को क्रियान्वित करने के लिए तैयारी चल रही है। बकायेदारों को योजना से काफी सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें