फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: राज्य स्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता में बदायूं पुलिस ने बढ़ाया मान

Wed, 19 Nov 2025 12:04 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
पुलिस कर्मियों का हौंसला बढ़ाते एसएसपी। स्रोत- पुलिस मीडिया सेल
विज्ञापन
बदायूं। 11वीं वाहिनी पीएसी सीतापुर में आयोजित 50वीं उत्तर प्रदेश पुलिस वार्षिक शूटिंग स्पोर्ट्स प्रतियोगिता में बरेली जोन की टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए एसॉल्ट प्रतियोगिता इवेंट में तृतीय स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता में रायफल, रिवॉल्वर,पिस्टल शूटिंग सहित कई महत्वपूर्ण इवेंट आयोजित किए गए थे। बरेली जोन की टीम की ओर से बदायूं पुलिस ने सक्रिय रूप से प्रतिभाग किया और सटीक निशानेबाजी तथा दमदार प्रदर्शन के दम पर जगह बनाई। इस सफलता के लिए एसएसपी डॉ. बृजेश कुमार सिंह ने मंगलवार को पुलिस कर्मियाें को सम्मानित कर उनका हौंसला बढ़ाया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें