फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: विधानसभा चुनाव से पहले बदायूं के 26 इंस्पेक्टरों का तबादला

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर बदायूं में तैनात 26 निरीक्षकों का तबादला कर दिया गया है। ये सभी निरीक्षक विगत चार वर्षों में से तीन वर्ष की सेवा एक ही जनपद बदायूं में पूरी कर चुके थे।
विज्ञापन

आदेश के अनुसार, 11 निरीक्षकों को शाहजहांपुर, 8 निरीक्षकों को बरेली और 7 निरीक्षकों को पीलीभीत जनपद में स्थानांतरित किया गया है। शाहजहांपुर जाने वालों में सतीश कुमार यादव, अनिल कुमार, सुरेन्द्र कुमार, संजीव कुमार दुबे, सुपेन्द्र मलिक, राहुल कुमार, नीरज कुमार, मनोज कुमार, शाहिद अली, सौरभ सिंह और अवधेश कुमार मिश्रा शामिल हैं।
बरेली जाने वालों में अरिहन्त कुमार सिद्धार्थ, सहन सरवीर सिंह, उदयवीर सिंह, विनोद कुमार मौर्य, धनन्जय सिंह, विनोद कुमार वर्धन, अजय कुमार शर्मा और हरेन्द्र सिंह हैं। पीलीभीत जाने वालों में ऋषिपाल सिंह, चमन गिरि, देवेन्द्र कुमार, हरवीर सिंह, मनोज कुमार सिंह, संजय कुमार सिंह और अश्वनी कुमार शामिल हैं। तबादलों से दातागंज, सिविल लाइंस, मूसाझाग सहित कई कोतवाली और थाने खाली हो जाएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें