फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उझानी में भाजपा नेता और सफाई नायक समेत 26 कोरोना पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। शुक्रवार रात आई रिपोर्ट में उझानी के भाजपा नेता और सफाई नायक समेत 26 लोग कोरोना पॉजिटिव निकले तो वहीं सीएमओ डॉ. यशपाल सिंह आरटीपीसीआर की जांच में दूसरी बार भी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इससे वह अपने घर मेरठ रवाना हो गए हैं। बाकी मरीजों को आसरा आवास भेजा जा रहा है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के पास शुक्रवार रात 115 सैंपलों की रिपोर्ट आई। इसमें 22 लोग रैपिड एंटीजन टेस्ट किट की जांच में पॉजिटिव निकले हैं। बाकी ट्रूनेट मशीन से एक और तीन आरटीपीसीआर की जांच रिपोर्ट में पॉजिटिव पाए गए हैं। विभागीय अधिकारियों के मुताबिक आरटीपीसीआर की जांच में भी सीएमओ डॉ. यशपाल सिंह दूसरी बार पॉजिटिव पाए गए हैं। वह कुछ दिन पहले रैपिड एंटीजन किट की जांच में पॉजिटिव पाए गए थे। तब से सीएमओ आवास पर क्वांरटीन थे। आरटीपीसीआर की जांच रिपोर्ट आने के बाद वह अपने घर मेरठ चले गए हैं।
इधर, उझानी कस्बे में एक भाजपा नेता समेत दो लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। इनके अलावा आसफपुर में एक महिला, कादरचौक के भिंदुलिया गांव में युवक, बिसौली में एक, म्याऊं के चंगासी में एक, इस्लामनगर कस्बे में दो और अलीपुर चिचैटा गांव में एक, नगला शर्की में दो, डीएम रोड पर दो, कल्याननगर में दो पॉजिटिव पाए गए हैं। इनके अलावा ककराला, उसावां, दहगवां, सोथा मोहल्ला, चौबे मोहल्ला, पवन विहार कॉलोनी, कृष्णापुरी, मधुवन कॉलोनी, सिविल लाइंस में एक-एक पॉजिटिव पाया गया है। नगर पालिका बदायूं में तैनात एक सफाई नायक भी पॉजिटिव निकला है। इधर, पटियाली सराय का एक व्यक्ति ट्रूनेट मशीन की जांच में पॉजिटिव निकला है। शुक्रवार शाम जिलेभर से 115 सैंपल लेकर जांच को भेजे गए हैं।
विज्ञापन

कांग्रेस कार्यालय पर लगा कैंप, निकले निगेटिव
शुक्रवार को कांग्रेस के जिलाध्यक्ष ओमकार सिंह के कहने पर जिला कार्यालय पर एक कैंप लगाया गया। इसमें डॉ. नीरेश कुमार ने अपनी टीम के साथ सभी लोगों की जांच की। करीब दो दर्जन से अधिक लोगों की जांच की गई जिसमें सभी निगेटिव निकले हैं।
महिला अस्पताल का चिकित्सक लखनऊ रेफर
एक दिन पहले महिला अस्पताल के चिकित्सक कोरोना पॉजिटिव निकले थे। उन्हें गुरुवार को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। बाद में उनकी हालत ज्यादा बिगड़ गई जिससे उन्होंने पीजीआई लखनऊ रेफर कर दिया गया है। फिलहाल उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें