फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: 245 जोड़े बने हमसफर, 7 ने कबूल किया निकाह

विज्ञापन
उसावा में सामूहिक विवाह में उप​स्थित जोड़े। संवाद
विज्ञापन
उसावां/दातागंज। समाज कल्याण विभाग की ओर से शनिवार को समरेर और उसावां में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कराया गया। समरेर में 136 जोड़ों ने फेरे लिए और 5 जोड़ों का निकाह हुआ, जबकि उसावां में 102 जोड़ों ने फेरे लिए और 2 जोड़ों का निकाह हुआ। कुल 104 विवाह सम्पन्न हुए। दोनों स्थानों पर 245 जोड़ों का विवाह कराया गया।
विज्ञापन

उसावां कस्बे के उदैया नगला रोड स्थित स्व. श्री रामपाल सिंह राजकीय महाविद्यालय परिसर में शनिवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत भव्य समारोह हुआ। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच नवदंपतियों ने सात फेरे लेकर जीवनभर साथ निभाने का संकल्प लिया। बिल्सी से आए जय आर्य ने रीति-रिवाजों के साथ विवाह संपन्न कराया। जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने नवदंपतियों को सुखमय वैवाहिक जीवन का आशीर्वाद दिया।
मुख्य अतिथि विधायक राजीव कुमार सिंह बब्बू भैया ने कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना जरूरतमंद परिवारों के लिए महत्वपूर्ण पहल है, जिसके तहत बेटियों का सम्मानजनक विवाह कराया जा रहा है। समारोह में सीडीओ गामिनी सिंगला, डीडीओ मनोज कुमार सिंह, डीसी एनआरएलएम रवि प्रकाश सिंह, नगर पंचायत अध्यक्षा प्रियंका सिंह, चेयरमैन प्रतिनिधि अनूप गुप्ता सहित कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे। स्कूली छात्राओं ने मांगलिक गीत प्रस्तुत किए।
विज्ञापन

उसावां ब्लॉक से 40, म्याऊं ब्लॉक से 55 और नगर पंचायत उसावां से 9 जोड़े शामिल हुए। सभी नवदंपतियों को उपहार स्वरूप घरेलू सामान भेंट किया गया। महाविद्यालय को जमीन दान करने वाले राजकुमार गुप्ता और नन्हेलाल वर्मा को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। संचालन संतोष कुमार सिंह ने किया।



पूनम लॉन में सामूहिक विवाह कल
समाज कल्याण विभाग की ओर से मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 26 अक्तूबर की सुबह सात बजे से बुधवाई रोड स्थित पूनम लॉन में 300 जोड़ों का सामूहिक विवाह कराया जाएगा।

उसावा में सामूहिक विवाह में उपस्थित जोड़े। संवाद

उसावा में सामूहिक विवाह में उपस्थित जोड़े। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें