फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: ट्रेनी आईएएस अधिकारियों ने रिसौली गांव का किया दौरा

विज्ञापन
बिल्सी के रिसौली गांव में श्रमदान करते ट्रेनी आईएएस अधिकारी। संवाद
विज्ञापन
बिल्सी। आंकाक्षा ब्लॉक अंबियापुर की ग्राम पंचायत रिसौली में रविवार को ट्रेनिंग सेंटर से आए छह ट्रेनी आईएएस अधिकारियों ने गांव का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने ग्रामीणों से संवाद स्थापित कर सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी ली।
विज्ञापन

मंसूरी सेंटर से आए ट्रेनी आईएएस मुकुल गाबा, पूनम कसाना, नम्रता जेफ, वाविलपल्ली भार्गव, आयुष राहुल कोकाटे एवं निखिल शर्मा ने गांव में जेंडर गैप, श्रमदान, स्वच्छता अभियान, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा व्यवस्था और सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों से जुड़ी जानकारी जुटाई। उन्होंने ग्रामीणों से योजनाओं के लाभ की स्थिति और जन जागरूकता पर भी चर्चा की।
ट्रेनी अधिकारियों ने आंगनबाड़ी केंद्र, विद्यालय, पंचायत भवन और ग्राम सचिवालय का निरीक्षण करते हुए यहां श्रमदान किया। उन्होंने ग्राम प्रधान और सचिव से गांव के विकास कार्यों और पंचायत की योजनाओं की प्रगति रिपोर्ट का अवलोकन किया। अधिकारियों ने कहा कि सरकारी योजनाओं का उद्देश्य अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचाना है। ग्रामीणों ने अधिकारियों के सामने अपनी समस्याएं भी रखीं। इस मौके पर ब्लॉक के अधिकारी, ग्राम प्रधान समेत स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें