फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: पिछड़ा वर्ग शादी अनुदान योजना में 232 पात्र आवेदकों को मिलेगी मदद

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग की ओर से संचालित शादी अनुदान योजना के तहत जिले के पात्र आवेदकों को जल्द ही आर्थिक मदद मिलेगी। वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए जिले को 1797 लाभार्थियों का लक्ष्य प्राप्त हुआ है।
विज्ञापन

232 आवेदकों के खाते में जल्द धनराशि भेजे जाएंगे।योजना के तहत कुल 1206 आवेदकों ने ऑनलाइन आवेदन किए हैं। सभी आवेदनों की जांच के बाद 232 आवेदक सभी मानकों पर खरे पाए गए हैं। इन पात्र आवेदकों के बैंक खातों में शादी अनुदान की राशि शीघ्र ही भेजी जाएगी। शेष आवेदनों का सत्यापन कार्य प्रगति पर है। 1206 आवेदनों में 568 आवेदनों को सत्यापन बीडीओ और 85 आवेदनों का सत्यापन एसडीएम की ओर से किया जा चुका है।

योजना का उद्देश्य पिछड़ा वर्ग के आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटियों की शादी में सहयोग करना है। इसके लिए सरकार की ओर से 20 हजार रुपये की धनराशि खाते में भेजी जाती है। इसके लिए परिवार की वार्षिक आय एक लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन

आवेदक के पास वैध ओबीसी प्रमाणपत्र होना अनिवार्य है। आवेदन शादी की तिथि से 90 दिन पहले और शादी के 90 दिन के अंदर तक ही किया जा सकता है। जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी प्रणव पाठक ने बताया कि पात्र आवेदक को शादी का कार्ड, आय प्रमाणपत्र, जाति प्रमाणपत्र, बैंक पासबुक, आधार कार्ड और पासपोर्ट साइज फोटो के साथ पोर्टल पर आवेदन करना होगा। अधिकारियों ने बताया कि राशि सीधे लाभार्थी के खाते में भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें