रक्तदान करने वाले अनुराम वशिष्ठ को प्रमाण पत्र देते सदर विधायक महेश गुप्ता व भाजपा जिलाध्यक्ष र
बदायूं। जिला अस्पताल में बृहस्पतिवार को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इसमें 22 लोगों ने रक्तदान किया। इसमें कई ऐसे रक्तदाता भी शामिल थे, जो कई वर्षों से नियमित रूप से रक्तदान करते आ रहे हैं।
शिविर का उद्घाटन सीएमएस डॉ. अमित वार्ष्णेय ने सदर विधायक व भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने किया। सबसे पहले पीडब्ल्यूडी के प्रधान सहायक मानव शर्मा अपने बेटे अनुराम वशिष्ठ के साथ रक्तदान किया। दोनों ने अपने योगदान से अन्य लोगों के लिए प्रेरणा का काम किया। 40 से अधिक बार उन्होंने रक्तदान किया है। अब उनके बेटे ने भी दूसरी बार रक्तदान किया।
सीएमएस ने लोगों से नियमित रक्तदान करने और जरूरतमंद मरीजों की मदद करने का आह्वान किया। रक्तदान शिविर में भाजपा समेत अन्य सामाजिक संस्थाओं ने सहयोग किया। इस मौके पर स्वास्थ्य विभाग से शिवम रस्तोगी, कीर्ति समेत पूरी टीम का विशेष सहयोग रहा।