यूपी के विधानसभा चुनाव में इस बार जिले की छह विधानसभा सीटों पर 22.37 लाख मतदाता अपने विधायकों का चुनाव करेंगे। इस बार पुनरीक्षण में जिले में 1.20 लाख मतदाता बढ़े हैं जबकि 42166 मतदाताओं के नाम सूची से काटे गए हैं।
जिले की बदायूं सदर, बिसौली, बिल्सी, दातागंज, सहसवान, शेखूपुर विधानसभा सीटों पर दूसरे चरण में 15 फरवरी को मतदान होना है। चुनाव से पहले मतदाता सूचियों के पुनरीक्षण का काम पूरा कर लिया गया है। जिले की छह विधानसभा सीटों के लिए 22.37 लाख मतदाताओं की सूची फाइनल हो गई है। भारत निर्वाचन आयोग की ओर से विधानसभा चुनाव कार्यक्रम घोषित किए जाने के बाद प्रशासन चुनाव की तैयारियों में जुट गया है। मतदान के लिए जिले में 2325 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। पिछले चुनाव के मुकाबले इस बार 110 बूथ अधिक हैं। डीएम पवन कुमार ने बताया कि चुनावी तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
कहां कितने मतदाता
विधान सभा बढ़े वोट कुल वोटर कटे वोट
112 बिसौली 19090 386881 8145
113 सहसवान 26159 398328 8477
114 बिल्सी 15005 333349 7346
115 बदायूं 15678 353073 5940
116 शेखूपुर 22232 377306 6831
117 दातागंज 22471 388743 4427
कुल 120635 2237680 42166