फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज बस ने बाइक को मारी टक्कर, दंपती समेत बेटी घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
वजीरगंज (बदायूं)। मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे पर शुक्रवार को एक रोडवेज बस ने बाइक सवार दंपती को टक्कर मार दी, जिसमें दंपती और उनकी चार माह की बेटी घायल हो गई। पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर तीनों घायल जिला अस्पताल भेज दिए हैं।
विज्ञापन

यह हादसा मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे पर भोलानाथ की पुलिया के पास हुआ। एटा निवासी मोनू दो दिन पहले पत्नी रेखा और चार माह की बेटी के साथ बनिया मोहल्ला स्थित अपनी ससुराल आया था। शुक्रवार सुबह उसकी बेटी की तबीयत खराब हो गई थी, जिससे वह पत्नी के साथ बेटी को दवा दिलाने सैदपुर जा रहा था। उस समय वह हेलमेट नहीं लगाए था। भोलानाथ की पुलिया के निकट पहुंचते ही सामने से तेज गति में आ रही रोडवेज बस ने उन्हें चपेट में लेकर टक्कर मार दी। इससे तीनों लोग सड़क पर दूर जा गिरे। वहीं उनकी बाइक बस के नीचे आकर क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे को देखकर आसपास के दर्जनों लोग मौके पर पहुंच गए। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दे दी। जिस पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर तीनों घायलों को स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया। जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। रेखा के पिता ने बस नंबर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। चालक मौके से फरार होने में कामयाब रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें