कुएं में गिरे बछड़े का निकलवाया
बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गांव हैदलपुर गांव में एक बछड़ा कुएं में गिर गया, जो जिंदगी और मौत के बीच झूल रहा था, उसे शुुुक्रवार को एसडीएम लाल बहादुर सिंह ने निकलवाया।
हैदलपुर के पूर्व प्रधान राजपाल शाक्य के खेत में स्थित बीस फुट गहरे एक कुएं में एक बछड़ा रात के अंधेरे में अचानक गिर गया था। इसकी सूचना शुक्रवार को हिन्दू संगठन की पदाधिकारी प्रीति चौहान ने वन विभाग एवं कोतवाली बिल्सी समेत संबंधित अधिकारियों को दी, जिसके बाद एसडीएम ने पुलिस बल के साथ यहां पहुंचकर गांव वालों की मदद से कुएं को जेसीबी से तोड़कर उसे बाहर निकाला। ब्यूरो