फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोर्ड ने पास किया 25 करोड़ के व्यय का प्रस्ताव

विज्ञापन
विज्ञापन
बिसौली। नगर पालिका परिषद बोर्ड की बैठक में लगभग 25 करोड़ के अनुमानित व्यय का प्रस्ताव पारित किया गया। इसके अलावा नगर में एक शादी हॉल एवं एक श्मशान स्थल के निर्माण का भी प्रस्ताव सर्वसम्मति से पास हुआ। सभासदों ने नगर के विकास से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की।
विज्ञापन

शनिवार को नगर पालिका सभागार में चेयरमैन अबरार अहमद की अध्यक्षता में बोर्ड की बैठक हुई, जिसमें विधायक कुशाग्र सागर के प्रतिनिधि योगेंद्र सागर और अधिशासी अभियंता नवनीत कुमार की मौजूदगी में 2019 -20 का अनुमानित बजट पेश किया गया। प्रस्ताव में 24 करोड़ 71 लाख 92 हजार 938 रुपये की अनुमानित आय तथा 24 करोड़ 70 लाख 37 हजार का अनुमानित व्यय प्रस्तावित किया गया, जिसको सभी सभासदों ने मेज थपथपाकर ध्वनि मत से पारित किया। इसके बाद सभी सभासद एवं अधिकारियों-कर्मचारियों ने दो मिनट का मौन धारण कर पुलवामा के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर मोहित गुप्ता, जयप्रकाश शर्मा, शिवशंकर रस्तोगी, अभीक्ष पाठक, आशुतोष पाठक, दीपक पाठक, मोरपाल, नूरबानो, शशि, शौकत बेगम, अमरपाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें