बदायूं। डीएम के निर्देश पर एडीएम प्रशासन और ईओ ने शहर की सड़कों की हालत को देखा। एडीएम को नगर पालिका की ओर से बनाई गई सड़कों में काफी अनियमितताएं मिलीं। इस पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त की।
नगर पालिका की ओर से शहर में बनाई गई सड़कें मियाद से पहले टूट रहीं हैं। इसकी शिकायतें लगातार पालिका अधिकारियों के पास तक पहुंच रही थी, लेकिन वहां से लोगों की समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा था। लोगों ने इसकी शिकायत प्रशासनिक अधिकारियों से की। डीएम ने गुरुवार को नगर पालिका की सड़कों की जांच करने के लिए एडीएम प्रशासन राम निवास शर्मा के साथ ईओ संजय तिवारी को भेजा। इसके बाद एडीएम ने पैदल ही सड़कों का निरीक्षण किया। इस दौरान सड़क निर्माण में काफी अनियमितताएं मिलीं। कई जगह तो सड़कों की हालत बेहद ही खराब था। इस पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त की। जगह-जगह नालियां टूटी थी, जिस वजह से नालियों को गंदा पानी सड़क पर बह रहा था। कुछ जगहों पर पुलिया भी टूटी मिलीं। इस कारण उधर से निकलने में लोगों को परेशानी हो रही थी। इसको देखते हुए एडीएम ने कड़ी आपत्ति जताई और इनको बनाने के निर्देश दिए।
--------------------
नगर पालिका की ओर से जो सड़क बनाई गई हैं, उनको देखा था। इसमें काफी कमियां मिली हैं। इसकी विस्तृत रिपोर्ट डीएम को दी जाएगी।
- राम निवास शर्मा, एडीएम प्रशासन