फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों की समस्याओं को लेकर कांग्रेसियों ने किया धरना-प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बुधवार को सहसवान तहसील परिसर में धरना प्रदर्शन कर किसानों की समस्याओं के संबंध में एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

धरना स्थल पर प्रदेश महासचिव ओमकार सिंह ने कहा कि सहसवान ब्लाक के गांव औरंगाबाद टप्पा जामनी में स्वास्थ केंद्र की बिल्डिंग बनी है, लेकिन अभी तक स्वास्थ्य केंद्र चालू नहीं किया गया है। उस बिल्डिंग में दबंग लोगों ने अवैध कब्जा कर रखा है। साथ ही अभी तक प्राथमिक उपचार की ग्राम में कोई व्यवस्था भी नहीं है। उप्र कांग्रेस कमेटी सदस्य शान मोहम्मद ने बताया ग्राम रसूलपुर बेला, खिरकावारी मानपुर पुख्ता, कुर्बनपुर, भीकमपुर, नसीरपुर, घूरनपुर, सुजात गंज, नवाबगंज, जौनरा, जरीफपुर गढ़िया आदि कई ग्रामों में स्वास्थ, बिजली, शौचालय, इंद्रा आवास, नाली खड़ंजा की स्थिति दयनीय है। अल्पसंख्यक विभाग के पूर्व चेयरमैन वफाती मियां, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष शफी अहमद ने कहा कि आज हम महात्मा गांधी के सिद्धांतों का अनुसरण करते हुए ग्रामवासियों की समस्याओं को शांति पूर्वक ढंग से दूर करने के लिए ज्ञापन दे रहे है। अगर इन ग्रामवासियों की समस्या का निदान नहीं हुआ, तो हम कांग्रेसजन आगे उग्र आंदोलन करने को बाध्य होंगे। इस मौके पर अजहर अली, रफत अली खान, बब्बू चौधरी, जावेद फारुकी, बस्सन खान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें