फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमएलसी अमित यादव का युवाओं के वोट बनवाने पर जोर

Sun, 01 Jul 2018 12:20 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
सपा से विधान परिषद सदस्य अमित यादव ने शनिवार को यहां पहुंचकर पार्टी के कार्यक्रमों और सदस्यता अभियान की समीक्षा की। उन्होंने युवाओं के नए वोट बनवाने और मृतकों के नाम मतदाता सूची से कटवाने के लिए कार्यकर्ताओं को दिशा निर्देश दिए। कहा कि बदायूं जिला हमेशा से सपा का गढ़ रहा है। आने वाले दिनों में बना रहेगा।
विज्ञापन

पार्टी कार्यालय पर दोपहर में शुरू हुई बैठक में विधान परिषद सदस्य एवं बदायूं प्रभारी अमित यादव ने कहा कि चुनाव आयोग के निर्देश पर बूथ और वोट घटाने बढ़ाने का कार्य चल रहा है। हम सभी समाजवादी कार्यकर्ताओं का यह कर्तव्य है कि अपने-अपने क्षेत्र में जाकर 18 वर्ष से अधिक के युवाओं के वोट बढ़वाने का कार्य करें। साथ ही वोटर लिस्ट में से फर्जी वोट हटवाए जाएं। उन्होंने आगे कहा कि सपा का संगठन अन्य पार्टियों की अपेक्षा ज्यादा मजबूत है। बदायूं जिला सदैव समाजवादी पार्टी का गढ़ रहा है तथा संघर्ष के समय मे बदायूं सपा और अधिक मजबूत होकर उभरी है।
सपा जिला अध्यक्ष आशीष यादव ने कहा कि जिले को सेक्टरों में बांट कर सपा पदाधिकारियों को वोट संशोधन के कार्य में लगा दिया गया है। सभी नेता तथा पदाधिकारी अपने अपने क्षेत्रों में सक्रियता के साथ जनसंपर्क कर आम जनता को वोट बढ़वाने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। इस मौके पर सुरेश पाल सिंह चौहान, अवनीश यादव, प्रेम पाल सिंह, हिमांशु यादव, बलवीर सिंह, प्रभात अग्रवाल मौजूद रहे।
विज्ञापन


सांसद ने सुरभि के पिता से बात कर शोक जताया
मुंबई के चार्टर्ड प्लेन क्रैश में महिला एयरक्राफ्ट इंजीनियर सुरभि गुप्ता के आकस्मिक निधन पर सपा सांसद धर्मेंद्र यादव ने उनके पिता सूर्य प्रकाश गुप्ता को फोन कर शोक संवेदना व्यक्त की। कहा कि दुख की इस घड़ी में सपा का हर कार्यकर्ता उनके परिवार के साथ खड़ा है। सूर्य प्रकाश गुप्ता का परिवार फोन वार्ता के समय सुरभि गुप्ता की ससुराल से लौट रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें