फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों ने चलाया वाहन, तो निरस्त होगा रजिस्ट्रेशन

विज्ञापन
विज्ञापन
बच्चों ने चलाया वाहन तो निरस्त होगा रजिस्ट्रेशन
विज्ञापन

मोबाइल पर बात करना पड़ेगा भारी, लाइसेंस हो सकता है निरस्त अमर उजाला ब्यूरो
बदायूं। एसएसपी अशोक कुमार यातायात नियमों के प्रति सख्त हो गए हैं। उन्होंने कहा है कि अब किसी भी हालत में नियम तोड़ने वाले को बख्शा नहीं जाएगा। छोटे बच्चे वाहन चलाते हुए पकड़े गए तो वाहन सीज ही नहीं होगा, बल्कि रजिस्ट्रेशन भी निरस्त कर दिया जाएगा। वहीं मोबाइल पर बात करने वालों के ड्राइविंग लाइसेंस निरस्त होंगे। यह नियम कई जिलों में लागू हो चुके हैं। अब यहां भी सख्ती से पालन किया जाएगा।
विज्ञापन

शुक्रवार को एसएसपी अशोक कुमार ने बताया कि वह गुरुवार को शहर में रूट मार्च पर निकले थे। इस दौरान कई बच्चे वाहन चलाते हुए दिखाई दिए। कुछ बच्चों के वाहनों को रोक लिया गया था। फिर उनके मां-बाप को बुलाया गया और फिर वाहन तथा बच्चों को उनके हवाले कर दिया गया, परंतु अब ऐसा नहीं चलेगा। जो बच्चे शहर में बाइक या चार पहिया वाहन चलाते हुए पाए गए तो उनके वाहन को सीज ही नहीं किया जाएगा, बल्कि रजिस्ट्रेशन निरस्त कर दिया जाएगा। छोटे बच्चों के वाहन चलाने से दूसरे लोगों की जान को खतरा रहता है। बच्चे खुद की परवाह नहीं करते और दूसरे की जान खतरे में डाल देते हैं। इसलिए यह सख्त कदम उठाया गया है। उन्होंने कहा कि वाहन चलाते समय मोबाइल पर बात करने वालों का ड्राइविंग लाइसेंस निरस्त किया जाएगा। उसकी गाड़ी भी सीज की जाएगी। बार-बार लोगों को समझा रहे हैं। इसके बावजूद यातायात नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं। अब सख्त कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें