फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री करेंगे हाईस्कूल, इंटर के मेधावियों को सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
सीएम करेंगे हाईस्कूल, इंटर
विज्ञापन

के मेधावियों को सम्मानित
अमर उजाला ब्यूरो
बदायूं। जिलास्तर पर हाईस्कूल तथा इंटरमीडिएट परीक्षा में सर्वोच्च स्थान प्राप्त करने वाले टॉप 10 विद्यार्थियों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 29 मई को सम्मानित करेंगे। कार्यक्रम सुबह दस बजे डॉ. राम मनोहर लोहिया विश्वविद्यालय लखनऊ में आयोजित होगा।
विज्ञापन

प्रभारी डीआईओएस प्रेमचंद यादव ने बताया कि जिले के लिए यह बहुत सौभाग्य की बात है कि जिले के मधावी छात्र-छात्राओं को मुख्यमंत्री सम्मानित करेंगे। उन्होंने बताया कि हाईस्कूल परीक्षा 2018 में द्रोपदी देवी इंटर कॉलेज के छात्रों ध्रुव परमार और केशव ने 93 प्रतिशत अंकों के साथ संयुक्त रूप से उप्र में 10वां स्थान तथा जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया। उनको मुख्यमंत्री की ओर से 29 मई को आयोजित कार्यक्रम में विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आशा है कि इन मेधावी बच्चों से जिले के विद्यार्थी प्रेरणा हासिल करके सर्वोच्च स्थान प्राप्त करेंगे और बदायूं का नाम प्रदेश स्तर पर रोशन करेेंगे। इस अवसर पर सरवर अली, राजेश मौर्य, सुरेश मिश्रा, संजीव भारतीय, राजीव भारतीय, रामौतार शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें