फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आबादी से दूर लगें चिप्स की भट्ठियां

विज्ञापन
विज्ञापन
आबादी से दूर लगें चिप्स की भट्ठियां
विज्ञापन

उझानी। भारतीय किसान यूनियन (राष्ट्रवादी) की पंचायत में आलू चिप्स की भट्ठियों को बस्ती से दूर लगवाने की मांग उठाई गई। यूनियन के नेताओं का कहना है कि इन भट्ठियों के आबादी में रहने से संक्रामक रोग फैलते हैं।
विज्ञापन

सीएचसी कैंपस में गुरुवार दोपहर हुई पंचायत में नगर अध्यक्ष चंद्रमोहन वर्मा ने कहा- पिछले साल पालिका प्रशासन ने आबादी क्षेत्र में लगी चिप्स की भट्ठियों को हटवाने की जरूरत महसूस नहीं की थी। तब नागरिकों को परेशानी का सामना करना पड़ा था। आसपास इलाके में मच्छरों को प्रकोप भी बढ़ गया था। यूनियन की ओर से इस दिशा में ज्ञापन भी डीएम को भेजा है। पालिका प्रशासन ने अभी से कदम नहीं उठाया तो आंदोलन शुरू कर दिया जाएगा। पंचायत में रामबहादुर साहू, सतीशचंद्र शर्मा, मटरूलाल, रामकुमार प्रजापति, रामस्वरूप, गंगाराम चौधरी, इंद्रजीत, जयसिंह, माखनलाल, वीरपाल शर्मा और शिवनारायण मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें