फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्कों के पास फिर गरजी जेसीबी, हटाए गए खोखे

विज्ञापन
अतिक्रमण हटाती जेसीबी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बदायूं। अतिक्रमण विरोधी मुहिम के तहत नगर पालिका की टीम ने गुरुवार को पार्कों के पास फिर से अभियान चलाया। वहां अस्थायी अतिक्रमण को हटाया। इसके बाद लावेला चौक से नगर पालिका रोड पर अभियान चलाया गया। कहा कि चार जनवरी से अतिक्रमण हटाओ अभियान व्यापक रूप से चलाया जाएगा। किसी भी व्यक्ति को विशेष रियायत नहीं दी जाएगी। अतिक्रमण को लेकर अमर उजाला ने हाल ही में कई खबरें प्रकाशित की थीं।
विज्ञापन

गुरुवार को पालिका की टीम गांधी ग्राउंड पहुंची। वहां पर खोखो को जेसीबी के माध्यम से हटाया गया। इसके बाद में टीम लावेला चौक पहुंची तो अतिक्रमण करने वाले व्यापारियों में हड़कंप मच गया। व्यापारियों ने खुद ही सामान को अंदर समेटना शुरू कर दिया। अतिक्रमण हटाओ अभियान नगर पालिका के राजस्व निरीक्षक लवी सिंह, सचिन सक्सेना, शरीक अहमद, नारायण दत्त शर्मा के निर्देशन में चलाया गया। कहा कि पार्कों के पास किसी भी प्रकार का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया गया जाएगा। चार जनवरी से व्यापक रूप से अतिक्रमण हटाओ अभियान चलेगा। इससे पहले सभी व्यापारी सड़क से अतिक्रमण को हटा लें। ऐसा नहीं होने की दशा में नगर पालिका की टीम सामान जब्त कर लेगी।
-------

जनता हित में लगे शिकायत बॉक्स
बदायूं। अब नगर पालिका में बदलाव का दौर दिखने लगा है। पहले नगर पालिका की बिल्डिंग को भगवा रंग में रंगा गया। इसके बाद नगर पालिका चेयरमैन दीपमाला गोयल के निर्देश पर ईओ निशा मिश्रा के निर्देशन में गुरुवार को पालिका कार्यालय में चेयरमैन व ईओ कक्ष के बाहर शिकायत पेटिका लगाई गई। ईओ निशा मिश्रा ने बताया कि इन पेटिकाओं के माध्यम से हमें नगर पालिका की ओर से किए गए कामों का फीडबैक आसानी से मिल सकेगा। कोई भी व्यक्ति किसी भी वक्त अपनी शिकायत को इनमें डाल सकता है। इसे प्रत्येक कार्य दिवस में सुबह खोलकर इसमें आई शिकायतों को एक रजिस्टर पर दर्ज किया जाएगा। साथ ही उनका प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जाएगा। हर शिकायतकर्ता अपना मोबाइल नंबर शिकायती पत्र पर जरूर अंकित करें। ईओ ने बताया कि शिकायत के निस्तारण को चार दिन का समय रखा गया है। इसके बाद में संबंधित अधिकारी से समस्या के निस्तारण की स्थिति की जानकारी ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें