फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब तीन बार रूल तोड़ने पर कैंसिल हो जाएगा डीएल

विज्ञापन
driving licence - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
बदायूं। एआरटीओ कार्यालय से जारी ड्राइविंग लाइसेंस धारकों को यातायात नियमों का उल्लंघन करना अब आसान नहीं होगा। अब तक नियमों को बार-बार तोड़ने पर आपका लाइसेंस तीन माह के लिए जब्त होता है। अब आने वाले दिनों में पंच सिस्टम लागू होने पर आपका लाइसेंस ही खारिज हो जाएगा।
विज्ञापन

परिवहन विभाग ने लगातार हो रहे सड़क हादसों से सबक लेकर डीएल नियमों में बदलाव किए हैं। अब तक यातायात नियमों से खिलवाड़ करने वाले वाहन चालकों के मौके पर पकड़े जाने पर उनके डीएल को तीन माह के लिए जब्त करने का प्रावधान है। इसके बाद भी लोगों ने सुधरने की आदत नही डाली। अब नियमों को बार-बार तोड़ने वालों की पहचान के लिए एआरटीओ से जारी प्लास्टिक डीएल कार्ड में पंच सिस्टम लागू करने की तैयारी हो चुकी है। जारी कवायद के तहत यातायात नियम को पहली बार तोड़ते पाए जाने पर विभाग आपके डीएल कार्ड में पहला पंच कर देगा। दूसरी बार नियमों को तोड़ने पर कार्ड में दूसरा पंच किया जाएगा। तीसरी गलती पर विभाग आपका डीएल कैंसिल कर देगा। कड़े नियम लागू किए जाने का मकसद इतना है कि दंडित वाहन चालक के सुधरने से सड़क हादसों में कमी आएगी।
----
अभी यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर वाहन चालक का डीएल तीन माह के लिए जब्त किया जाता है। कार्ड पंच करने शासनादेश अभी यहां नहीं पहुंचा है। नई व्यवस्था लागू होती है तो उसे भी सख्ती से लागू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- एनसी शर्मा, एआरटीओ प्रशासन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें