फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रद्धा से मना गुरु गोविन्द सिंह का प्रकाशोत्सव

विज्ञापन
सजा दीवान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बदायूं। सिखों के दसवें गुरु गुरुगोविंद सिंह महाराज के प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में सबद कीर्तन और लंगर का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

श्री अखंड पाठ साहिब की समाप्ति के बाद सुबह 10 बजे से एक बजे तक शबद कीर्तन हुआ। रागी जत्थे भाई हरतीरथ सिंह सोढी और गुरु महाराज के जीवन पर प्रकाश डाला। प्रधान रजनी अनेजा मौजूद रहीं।
विज्ञापन

कथा वाचक गिआनी सतनाम सिंह धामी (रुद्रपुर) वालों ने श्रीगुरु गोविंद सिंह महाराज के बारे में कथा सुनाई। कहा कि श्री गुरुगोविंद सिंह ने हिंदूधर्म की रक्षा के लिए अपने पिता एवं संपूर्ण परिवार के जीवन की आहुति दे दी। ऐसे महान गुरु से प्रेरणा लेकर हमें भी उनके मार्ग का अनुसरण करना चाहिए। इसके बाद भंडारे का आयोजन किया गया। इस मौके पर नगर पालिका चेयरमैन दीपमाला गोयल, रजनी अनेजा, सांसद धर्मेंद्र यादव के प्रतिनिधि अवधेश यादव, त्रिलोचन, गुरुदीप सिंह, हरभजन सिंह, जीत सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें