फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाउडस्पीकर बंद होने से कथा सुन रहे श्रद्धालुओं में रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
कुंवरगांव। भागवत कथा में बज रहे लाउडस्पीकर को इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य ने बंद करवा दिया। इस श्रद्धालुओं में रोष पैदा हो गया। उन्होंने वहीं पर प्रधानाचार्य के खिलाफ प्रदर्शन किया। पुलिस ने कहा है कि कॉलेज समय तक लाउडस्पीकर नहीं बजने दिया जाएगा।
विज्ञापन

कस्बे में थाने के पीछे रहने वाले अवधेश कुमार के घर पर भागवत कथा चल रही है। आज दोपहर करीब एक बजे भागवत कथा में बज रहे लाउडस्पीकर को बंद कराने को पंडित जवाहर लाल नेहरु जिला पंचायत इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य हरिओम सिंह चौधरी ने यूपी 100 पुलिस को सूचना दी। बाद में उन्होंने थाना पुलिस को खबर देकर लाउडस्पीकर को बंद कराने को कहा। बोले-लाउडस्पीकर की तेज आवाज के कारण बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। इस पर थाना पुलिस ने वहां पहुंचकर लाउडस्पीकर को बंद करा दिया। साथ ही चेताया कि कॉलेज की छुट्टी के बाद उसे कम आवाज में बजाया जाए। ताकि किसी को दिक्कत न हो।
प्रधानाचार्य की शिकायत पर पुलिस के लाउडस्पीकर बंद कराने से श्रद्धालुओं में रोष पैदा हो गया और उन्होंने कथा स्थल पर ही प्रधानाचार्य के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। पुलिस वालों ने किसी तरह समझा-बुझाकर उन्हें शांत किया। एसओ धर्मेंद्र कुमार ने कहा कि यह पहले से ही निर्देश हैं कि स्कूल-कॉलेज के पास लाउडस्पीकर नहीं बजने चाहिए। सो उसी के तहत प्रधानाचार्य की शिकायत पर यह लाउडस्पीकर बंद कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें