फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंदगी देखनी है, तो चले आइए कुलचौरा गांव

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। गांवों के विकास के लिए एक से 15 अक्तूबर तक शासन की ओर से ग्राम समृद्धि एवं स्वच्छता पखवाड़ा चलाने के लिए शासन की ओर से जिला प्रशासन को आदेश जारी हुआ। इसमें गांवों का विकास, कार्ययोजना, गांव में चौपाल लगा कर लोगों को सरकारी योजनाओं के लिए जागरूक करने और सफाई करने के निर्देश दिए गए। बावजूद इसके आज भी जिले के कई गांव सफाई के लिए तरस रहे हैं।
विज्ञापन

जिले में एक दिन पहले गांधी जयंती पर पूरे जिले में स्वच्छता अभियान चलाया गया। जगह-जगह स्वच्छता रैली निकाल कर सफाई की गई, लेकिन सफाई कहां हुई इस बात का बिल्कुल पता नहीं चला। ऐसा ही शहर के पास के गांव मानपुर कुलचौरा गांव में हुआ। अमर उजाला टीम ने हाल जाना तो पता लगा कि गांव में जगह-जगह गंदगी और जलभराव की समस्या से लोग जूझ रहे हैं। लोगों का कहना था कि महीनों से गांव में सफाई कर्मचारी नहीं आया है। एक दो दिन आता भी है तो वह सिर्फ घूम कर चला जाता है। महिलाओं ने बताया कि शौचालय न होने से वे खुले में शौच को जाती हैं।
--
सड़क से तीन फुट नीचे है स्कूल
मानपुर कुलचौरा का प्राथमिक विद्यालय सड़क की ऊंचाई से तीन-चार फुट गहरे में बना हुआ है। वहां सफाई न होने की वजह से हैडपंप के पास गंदा पानी भरा हुआ था । शौचालय भी गंदे पड़े थे। प्रधानाध्यापक अरुण कुमार यादव ने बताया कि सफाई करने के लिए कई महीनों से सफाई कर्मचारी नहीं आया है। सौ-दो सौ रुपये देकर प्राइवेट सफाई कर्मी से सफाई कराते हैं।
विज्ञापन

गांव की हर गली में कूड़े के ढेर और नालियों में गंदा पानी भरा हुआ था।
---
ग्रामीणों ने कहा
फोटो-17
भारत सिंह यादव ने बताया कि आज तक इस गांव में कोई अधिकारी नहीं आया। गंदगी की वजह से गलियों से निकलना मुश्किल है।

फोटो-18
बुधपाल ने बताया कि जगह-जगह नाली टूटी है, सड़क पर पानी बहता है। बच्चों और महिलाओं को निकलने में बहुत परेशानी होती है।

फोटो-19
कप्तान सिंह का कहना था कि गांव में अब तक लाइट नहीं लगवाई गई हैं। रात को अंधेरे में निकलने पर बहुत परेशानी होती है।

फोटो-20
सुनीता देवी का कहना था कि दो सौ मीटर दायरे में कोई हैडपंप नहीं है। जानवरों को पानी पिलाने के पानी की समस्या बनी हुई है।

फोटो-21
ज्ञानवती ने बताया कि घर में शौचालय न होने की वजह से खेतों में शौच के लिए जाना पड़ता है। खेत वाले शौच करने को मना करते हैं।

फोटो-22
सतशीला का कहना था कि खेत मे शौच करने जाने पर सर्प ने काट लिया, इसका इलाज चल रहा है। कहा कि इस बात की सुध किसी अधिकारी को नहीं है।
---
जिला विकास अधिकारी सेवाराम चौधरी को ग्राम समृद्धि एवं स्वच्छता पखवाड़ा का नोडल अधिकारी बनाया गया है। उन्होंने बताया कि समृद्धि एवं स्वच्छता पखवाड़ा के तहत गांवों में बैठक कर ग्राम पंचायत विकास की कार्य योजना तैयार की जाएगी और ग्रामीणों को जागरूक किया जाएगा। कहा कि जिले में इस पखवाड़े के तहत गांवों में बैठक कर कार्य योजना और सफाई अभियान चलाया जा रहा है। ----------------
वर्जन..
गांव में बैठक कर चुके हैं गांव में सफाई नहीं होती है इसके लिए सफाई कर्मचारी से बात कर सख्त हिदायत दी जाएगी कि वह सफाई करे। गांव में पचास शौचालय बनाए जाने के लिए प्रस्ताव भेजा है।
विज्ञापन

-सोहन लाल रस्तोगी, एडीओ पंचायत
---------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें