बदायूं। शासन ने बोर्ड परीक्षा नकल विहीन कराने के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी है। नकल विहीन परीक्षा में शिक्षा माफिया सक्रिय न हो पाएं इसके लिए शासन ने मानक पूरे करने वाले स्कूलों को चिंह्ति करने के लिए ऑनलाइन डाटा मांगा था। अब इनके मानकों की जांच कराने के लिए शासन से तीन अगस्त को भौतिक सत्यापन कराने का आदेश जारी हुआ है। इसके लिए जिला विद्यालय निरीक्षक ने शासकीय इंटर कालेज के 16 प्रधानाध्यापकों को सत्यापन के लिए नोडल अधिकारी बनाया है। नोडल अधिकारी ब्लाक बार सत्यापन करेंगे।
जिले में कुल 238 माध्यमिक कॉलेज हैं। इनमें 30 राजकीय, 41 सहायता प्राप्त और 167 वित्तविहीन विद्यालय हैं। शासन ने बोर्ड में विद्यालयों की ओर से नकल और केंद्र की अव्यवस्थाओं पर शिक्षकों की मनमानी पर रोक लगाने के लिए पिछले डेढ़ माह से ऑनलाइन आवेदन मागें गए थे। ताकि अव्यवस्था वाले कॉलेजों को परीक्षा केंद्र न बनाया जा सके। नोडल अधिकारी विद्यालयों में फर्नीचर, वाउंड्रीवॅाल, पानी व्यवस्था, शौचालय, कमरे, गेट, रोड से दूरी, बिजली, सीसीटीवी कैमरा, अग्निशमन यंत्र आदि आधार भूत सुविधाओं का सत्यापन कर शासन को पांच सितंबर तक रिर्पोट देगें। जिन विद्यालयों में ये सुविधाएं नही पाई जाएंगी, उनको परीक्षा केंद्र के लिए चिह्नित नही किया जाएगा। प्रधानाध्यापक को एक ब्लाक का नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। ये सोमवार से सत्यापन कार्य शुरू करेंगे।
जो विद्यालय मानक पुरे नही कर पाएंगे और अव्यवस्थाएं पाई जाएंगी। ऐसे विद्यालयों को परीक्षा केंद्र नही बनाया जाएगा। शासन के निर्देशानुसार इनका ब्यौरा पांच सितंबर तक कंप्यूटर पर अपलोड करा दिया जाएगा। सोमवार को नोडल अधिकारियों की बैठक ली जाएगी।
-मुन्ने अली, डीआईओएस
-
कहां का कौन नोडल अधिकारी
ब्लाक नाम स्कूल
1.नगर क्षेत्र रणवीर सिंह जीआईसी बदायूं
2.दातागंज सुरेंद्र पाल सिंह जीजीआईसी गनगोला
3.उसावां नवीन शर्मा राजकीय हाई स्कूल भुंडी
4.म्याऊ पूनम शर्मा राजकीय हाईस्कूल मंशानगला
5.जगत ओम प्रकाश सिंह राजकीय हाई स्कूल जगत
6.सालारपुर नवेद खां राजकीय हाई स्कूल चकोलर
7. बजीरगंज राजपाल सिंह राजकीय हाईस्कूल बजीरगंज
8. अंबियापुर जितेंद्र पाल सिंह राजकीय हाईस्कूल सतेती
9. उझानी नवल किशार उपाध्याय राजकीय हाईस्कूल दहेमू
10. कादरचौक नेत्रपाल सिंह राजकीय इंटर कालेज निजामपुर
11. इस्लामनगर नन्हेंलाल केएम इंटर कालेज
12 सहसवान विनय कुमार प्रमोद इंटर कालेज सहसवान
13. बिसौली नवी मोहम्मद राजकीय हाईस्कूल बिसौली
14.आसफपुर राम प्रकाश यादव राजकीय हाईस्कूल कौरारा
15.दहगवां वीरपाल सिंह यादव राजकीय हाईस्कूल नाधा भूड़
16. समरेर ज्ञानेंद्र प्रकाश उपाध्याय राजकीय हाईस्कूल हासीगंज