फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोस्टर प्रतियोगिता में शिप्रा प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। स्वच्छ भारत मिशन के तहत मनाए जा रहे स्वच्छता पखबाड़े के अंतर्गत शुक्रवार को राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना की ओर से स्वच्छता और स्वास्थ्य विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता हुई। प्रतियोगिता में छात्रा शिप्रा गुप्ता प्रथम, पिंकी द्वितीय और शिवि सक्सेना तृतीय स्थान पर रहीं।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रधानाचार्य अल्पना कुमार ने किया। उन्होंने कहा कि स्वच्छता बहुत जरूरी है। वातावरण स्वच्छ होगा तो मन भी अच्छा होगा। गंदगी से तमाम बीमारियों होतीं हैं। इस अभियान को सफल बनाने के लिए समाज के हर इंसान को आगे आना चाहिए।
एनएसएस प्रभारी पूजा वर्मा ने कहा कि हर छात्रा को चाहिए वह स्वच्छता के प्रति अपने आसपास के लोगों को जागरूक करें। क्योंकि जागरूकता के अभाव में लोग स्वच्छता के महत्व को नहीं समझ पाते हैं। डॉ.रितु चौधरी ने भी छात्राओं को स्वच्छता के महत्व के विषय में विस्तार से बताया। कहा कि हमारा मिशन यहीं नहीं थमना चाहिए। सरकार की मंशा के अनुरूप इस प्रोग्राम को सफल बनाना होगा। इस मौके पर डॉ.शशि गुप्ता आदि भी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें