फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घरवालों से नाराज युवक कछला पुल से गंगा में कूदा

विज्ञापन
विज्ञापन
उझानी (बदायूं)। घरवालों की डांट से नाराज एक युवक ने कछला पुल से गंगा में छलांग लगी दी। गनीमत यह रही कि मौके पर मौजूद गोताखोरों ने उसको बचा लिया। वहीं गंगा में नहाने के दौरान दो कांवड़िया गहरे पानी में चले जाने से डूबने लगे। कछला गंगाघाट पर मौजूद पीएसी और प्राइवेट गोताखोरों ने तत्परता दिखातोे हुए उन्हें सुरक्षित बाहर निकाल लिया। ।
विज्ञापन

कछला पुल से गंगा में छलांग लगाने वाला युवक बदायूं के मोहल्ले चौबे का निवासी 30 वर्षीय चंदन निकला। वह पुल पर काफी देर खड़ा रहा, लेकिन दोपहर में पुल की रेलिंग पर चढ़कर उसने गंगा में छलांग लगा दी। पीएसी की मोटर वोट पर सवार राजस्व कर्मी ओमबाबू नागेंद्र की नजर पड़ी तो उसी वक्त मोटरवोट युवक की ओर दौड़ा दी गई। दूसरी तरफ से प्राइवेट गोताखोरों को बुला लिया गया। पीएसी के गोताखोर दिनेश सिंह की मदद से उसे बाहर निकाल लिया गया। पूछताछ के दौरान पता चला कि चंदन ने घर से नाराज होकर चला था। पीएसी के गोताखोरों ने उसे कछला चौकी इंचार्ज राजेंद्र सिंह के हवाले कर दिया।
इसके करीब आधे घंटे बाद ही पुराने रेल की तरफ बदायूं निवासी कांवड़ियों की टोली स्नान करने को पहुंची। नहाते समय टोली में शामिल कबूलपुरा गौंटिया से सटे गांव जलालपुर निवासी सोनपाल का 14 वर्षीय बेटा आदित्य गहरे में चला गया। उसे बचाने की कोशिश में गांव का ही 17 वर्षीय मोनू पुत्र भगवान दास बढ़ा तो वह भी डूबने लगा। चीख पुकार पर जुटे पीएसी के गोताखोर प्रेमशंकर, प्राइवेट गोताखोर अकबर और पप्पू ने दोनों को सकुशल बाहर निकाल लिया। दोनों का घाट पर ही प्राथमिक उपचार भी कराया गया। मोनू और आदित्य को बचा लिए जाने के पर घरवालों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें