फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज बस ने बाइक रौंदी, एक की मौत, दो लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
वजीरगंज। कस्बे में हाईवे पर बदायूं की ओर से आ रही रोडवेज बस ने बाइक सवार तीन लोगों को रौंद दिया। हादसे में एक युवक की मौके पर मौत हो गई। दो लोग गंभीर घायल हो गए। इनको अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद चालक ने बस को दौड़ा दिया। बाद में बस को बिसौली पुलिस ने पकड़ लिया। शव पोस्टमार्टम को भेजा गया है।
विज्ञापन

बिल्सी थाने के गांव बमेड़ निवासी कैलाश की वजीरगंज थाने में रिश्तेदारी है। कैलाश अपने भतीजे सत्यवीर (25) पुत्र सत्यपाल और रिश्तेदार धर्मवीर (19) पुत्र राजाराम निवासी बिशारतगंज जिला बरेली के साथ नदवारी गया था। मंगलवार दोपहर तीनों लोग बाइक से बमेड़ लौट रहे थे। रास्ते में हाईवे पर मंगला माता कोल्ड स्टोर के पास इनकी बाइक को बदायूं की ओर से आ रही रोडवेज बस ने रौंद दिया। बाइक सत्यवीर चला रहा था। हादसे में सत्यवीर की मौके पर मौत हो गई। कैलाश और धर्मवीर गंभीर घायल हो गए। हादसे के बाद बस चालक ने बस को दौड़ा दिया। पुलिस ने बस के संबंध में हाईवे के थानों को सूचित कर दिया था। बाद में बस को बिसौली में पकड़ लिया गया। दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सत्यवीर के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
--------
हाईवे पर टेंपो पलटने से चार घायल
बदायूं। बदायूं-बिजनौर हाईवे पर मंगलवार दोपहर टेंपो पलटने से चार लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बदायूं से सवारियों को लेकर एक टेंपो बिल्सी की ओर जा रहा था। रास्ते में कुरऊ गांव के पास टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में विशाल (25), रामदेश (42), कांती देवी (48) समेत चार लोग घायल हो गए। इनको अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक मामूली घायल हो प्राथमिक इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें