फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: 46 करोड़ से बनाई जाएंगी जिले में 21 सड़कें, बारिश बाद शुरू होगा काम

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। जिले में 46.28 करोड़ रुपये से 21 सड़कें बनाई जाएगी। इससे लोगों को आने-जाने में परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। इन सड़कों का प्रस्ताव लोक निर्माण विभाग ने तैयार किया है। इसमें से पांच सड़कें सदर, सात बिल्सी, पांच दातागंज, दो सहसवान और छह शेखूपुर विधानसभा क्षेत्र की हैं।
विज्ञापन

घौंसपुर से ब्योर तक 1.1 किलोमीटर की सड़क 86 लाख रुपये से, पुठी सराय से गुलड़िया तक 1.7 किलोमीटर की सड़क 1.33 करोड़ से, उझौली रेलवे फाटक से दातागंज रोड तक 3.9 करोड़ से पांच किलोमीटर, दातागंज रेलवे फाटक से आमगांव तक 3.74 करोड़ से 4.8 किलोमीटर की सड़क बनाई जाएगी। शहजाद नगर से खेड़ा पश्चिमी मार्ग तक 1.19 करोड़ से 1.8 किलोमीटर, हरगनपुर से प्रीतम नगला तक 1.19 करोड़ से 1.4 किलोमीटर, बिल्सी-उझानी मार्ग से प्राथमिक विद्यालय बिचौला तक 1.95 करोड़ से 2.5 किलोमीटर, दविहारी से लउआ मार्ग तक 1.95 करोड़ से ढाई किलोमीटर की सड़क बनाई जाएगी। नगला जाटान से खैरी तक 1.56 करोड़ से दो किलोमीटर की, तिलिया खाता से पालपुर तक 1.56 करोड़ से दो किलोमीटर की, करकटपुर से पस्तोर तक 1.25 करोड़ से 1.6 किलोमीटर की सड़क बनाई जाएगी।
इसके अलावा इकलहरा पथरामई से जसवंत नगला मार्ग तक 1.36 करोड़ से डेढ़ किलोमीटर की, चंगासी से टकसेना तक 4.31 करोड़ से 4.4 किलोमीटर की, पुरैनिया से टकसेना मार्ग तक 1.96 करोड़ से दो किलोमीटर की, सिठौलिया खाम से नगला खागी तक एक करोड़ से 1.05 किलोमीटर, पड़ौआ मार्ग से नगला बूचन मार्ग तक 2.2 करोड से 2.2 किलोमीटर की, हसनपुर हर्रियाई से चंदी नगला तक 1.24 करोड से 1.3 किलोमीटर की, कोठा से गुढ़ाना मार्ग तक 1.05 करोड से 1.1 किलोमीटर की और निजामपुर से जलालपुर मार्ग तक 1.9 करोड से दो किलोमीटर तक सड़क का निर्माण होगा। ननाई सराय पचतौर से भुड़िया तक 1.37 करोड़ से डेढ़ किलोमीटर व रुकुमपुर पुख्ता से बारी खेड़ा मार्ग तक 99 लाख से एक किलोमीटर, भदरौल से रमनगला मार्ग तक 2.43 करोड़ से 1.6 किलोमीटर की, अचौरा से नगला खडंजा तक 2.38 करोड से ढाई किलोमीटर को गड्ढा मुक्त किया जाएगा।
विज्ञापन



राजकीय संघटक महाविद्यालय तक बनेगी रोड

सहसवान में मेरठ-बदायूं मार्ग से राजकीय संघटक महाविद्यालय तक के लिए सड़क नहीं है। ऐसे में छात्र-छात्राओं विद्यालय जाने में परेशानी होती है। इसे बनवाने की मांग की जा रही थी। ऐसे में लोक निर्माण विभाग की ओर से तीन किलोमीटर लंबी सड़क को बनाने को प्रस्ताव बनाया गया है। अब स्वीकृति के लिए शासन को भेजा जाएगा। यह सड़क 3.48 करोड़ की लागत से बनाई जाएगी।
-



- लोगों को आने जाने में कोई परेशानी न हो। इसको ध्यान में रखते हुए सड़कों का निर्माण कराया जाएगा। इसके लेकर प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजे गए हैं। - नरेश कुमार, एक्सईएन, लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें