फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: रक्षाबंधन पर शहर में लगा शहर, लोगों को हुई भारी परेशानी

विज्ञापन
पटेल चौक से पुरानी चुंगी रोड पर लगा जाम। संवाद - फोटो : संवाद
विज्ञापन
बदायूं। रक्षाबंधन के अवसर पर शहर की सड़कों पर जाम ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दीं। सुबह से देर शाम तक पटेल चौक से पुरानी चुंगी और कलक्ट्रेट से लालपुल तक जाम लगा रहा। वाहन रेंगते हुए गजरे।
विज्ञापन

त्योहार के कारण बाजार और बस स्टैंड के आसपास भीड़ का दबाव कई गुना बढ़ गया। राखी, मिठाई और उपहार खरीदने वालों की भीड़ के साथ-साथ रिश्तेदारों के घर जाने वालों की आवाजाही रही। दोपहर बाद तो मुख्य मार्गों पर वाहनों की कतारें लंब गई। पटेल चौक पर जाम में फंसे शहर के आवास विकास निवासी रमेश शर्मा ने बताया कि पिछले 20 मिनट से एक ही जगह पर खड़े रहे। पत्नी को लेकर ससुराल जा रहे थे। कलेक्ट्रेट पर जाम में फंसे कासगंज निवासी हरविलास सिंह ने बताया कि पीलीभीत में नौकरी करता हूं। साथ ही बच्चे रह रहे हैं। पत्नी और बच्चे लेकर ससुराल जा रहा था। जाम में 15 मिनट से एक ही जगह पर खड़ा रहा। दोपहर के समय उमस भरी गर्मी में महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग सबसे ज्यादा परेशान रहे।
-
ट्रैफिक पुलिस नहीं संभाल पायी व्यवस्था
ट्रैफिक पुलिस ने शहर में जगह-जगह बैरिकेड लगाकर और जवान तैनात कर व्यवस्था संभालने की कोशिश की, लेकिन भीड़ के सामने इंतजाम नाकाफी साबित हुए। कई वाहन चालक नियम तोड़ते हुए विपरीत दिशा से निकलने लगे, जिससे जाम और लग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें