फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: पहले दिन 207 विद्यार्थियों ने दी परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
संस्कृत शिक्षा परिषद परीक्षा : बनाए गए दो केंद्र, 36 परीक्षार्थी रहे गैरहाजिर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बदायूं। उप्र माध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद की पूर्व मध्यमा व उत्तर मध्यमा परीक्षाएं बृहस्पतिवार से शुरू हो गईं। इसके लिए जिले में दो केंद्र बनाए गए। बृहस्पतिवार को दो पालियों में 207 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 36 परीक्षार्थियों गैरहाजिर रहे।
उप्र माध्यमिक संस्कृत परिषद की परीक्षाओं के लिए बिसौली का मदन लाल इंटर कॉलेज और शहर का वेदामऊ कॉलेज परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। पहली पाली में सुबह 8:30 से 11:45 बजे तक 169 में से 140 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। 29 छात्र-छात्राएं गैरहाजिर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी पाली में दोपहर दो से 5:15 बजे तक 74 में से 67 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। सात छात्र-छात्राओं ने परीक्षा छोड़ दी। सचल दलों की निगरानी में परीक्षा के दौरान किसी नकलची के पकड़े जाने की सूचना नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें