फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेला ककोड़ा का बाजार गुलजार, आबादी क्षेत्र खाली

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-10,11,12
विज्ञापन

ककोड़ा मेला गुलजार
स्थानीय लोग कर रहे घरेलू सामान की खरीदारी, औपचारिक समापन 30 को
अमर उजाला ब्यूरो
मेला ककोड़ा (बदायूं)। ऐतिसाहिक मिनी कुंभ मेला ककोड़ा में कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर मुख्य स्नान हो जाने के बाद कल्पवासी तो चले गए हैं। मेले में अब स्थानीय लोग ही रह गए हैं। मेले का औपचारिक रूप से समापन 30 नवंबर को होगा।
मेले में आबादी क्षेत्र खाली हो गया है। जिला पंचायत की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम भी बंद करा दिए गए हैं। प्रदर्शनी आदि भी मेले में नहीं हैं, लेकिन बाजार देहात के लोगों से गुलजार है। कासगंज और बदायूं के मेला क्षेत्र के आसपास के गांव के लोग शादियों और घरेलू आवश्यकताओं की वस्तुएं खरीदने में लगे हैं। लोग लाठी पशुओं के उपयोग की वस्तुओं के अलावा ढोलक, कंबल, मीना बाजार में खूब खरीदारी कर रहे हैं। लेकिन जिला पंचायत प्रशासन अब मेले की ओर ज्यादा ध्यान नहीं दे रहा है जिसके चलते मेले में अव्यवस्थाएं हावी होने लगीं हैं।
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि मेला अभी तीन-चार दिन और चलेगा लेकिन जिला पंचायत प्रशासन सड़कों पर अब न तो पानी का छिड़काव करा रहा है और न ही डयूटी पर लगे लोग ही दिखाई दे रहे हैं। गंगा तट पर भी गंदगी के अंबार लगे हैं। इससे लोगों में रोष है।
------------
बाहरी जिलों के पुलिस वाले गायब, चंद सिपाहियों के सहारे मेले की सुरक्षा
मेला ककोड़ा। मेले में बदायूं जनपद के अलावा बरेली शाहजहांपुर, पीलीभीत के पुलिस फोर्स की डयूटी लगी थी। मेले से पहले आमद कराकर पुलिस गायब दिखी, लेकिन मेले के समय पुलिस की उपस्थिति रही। भीड़ खत्म होने के बाद पुलिस भी मेले से गायब है। जबकि मेले में 30 तक के लिए पुलिस की ड्यूटी भेजी गई है। या तो पुलिस कर्मी ड्यूटी से गायब हो गये और घरों को चले गये हैं या आसपास की रिश्तेदारी में लगे हैं। जबकि जंगल में रात में लाखों का सामान लिये व्यापारी पड़े हैं। रात के समय भी मेले में लोगो का आना जाना होता है।
विज्ञापन

मेला इंचार्ज सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि जो लोग मेले की डयूटी में आए थे और मेले में आमद कराने के बाद ड्यूटी से गायब हैं उनके खिलाफ रिपोर्ट अधिकारियों को दी जाएगी। बाकी पुलिस कर्मी दिन और रात में डयूटी कर रहे हैं। कुछ पुलिस कर्मी थाने और आसपास के गंाव में ठहरे है जो अपनी डयूटी पर आ जाते हैं। 30 नवंबर तक मेले में सुरक्षा रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें