फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

25 अगस्त को आएंगे पूर्व प्रधानमंत्री अटलजी के अस्थि कलश

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो--19
विज्ञापन


25 अगस्त को आएगा पूर्व प्रधानमंत्री अटलजी के अस्थि कलश
दातागंज के बेलाडांडी गांव से प्रवेश करेगी कलश यात्रा
बदायूं। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के अस्थि कलश 25 अगस्त को बदायूं लाया जाएगा। कलश यात्रा दातागंज विधानसभा के ग्राम बेलादाढ़ी से प्रवेश करेगी। जहां जिलाध्यक्ष हरीश शाक्य और जिले के सभी विधायक, पूर्व विधायक और नेता कलश यात्रा को रिसीव करेंगे।
विज्ञापन

कलश यात्रा को लेकर बुधवार को पूर्व विधायक प्रेमस्वरूप पाठक के आवास पर भाजपाइयों की एक बैठक हुई। जिलाध्यक्ष हरीश शाक्य ने बताया कि दातागंज में पुष्पांजलि कार्यक्रमों के बाद कलश यात्रा पापड़, डहरपुर सराय, गुलड़िया होकर बदायूं शहर पहुंचेगी। शहर में बदायूं चुंगी, इंदिरा चौक, कचहरी, आंबेडकर पार्क, लावेला चौक, गोपी चौक, नेहरू चौक, खैराती चौक, हलवाई चौक, टिकटगंज, पथिक चौक होते हुए कृष्णा लॉन पहुंचेगी। जहां एक बड़ी श्रद्धांजलि सभा होगी। सभा के उपरांत खेड़ा नवादा मलगांव बिनाबर विजयनगला होते हुए कलश यात्रा बरेली के रामगंगा को रवाना हो जाएगी। रामगंगा पर अस्थियों का विसर्जन किया जाएगा। बैठक में ब्रज क्षेत्र उपाध्यक्ष हर्षवर्धन आर्य, क्षेत्रीय महामंत्री दुर्विजय सिंह शाक्य, प्रदेश महामंत्री पिछड़ा मोर्चा पूरनलाल लोधी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें