सड़कों पर जगह-जगह लगे ‘मौत के ढेर’
डीएम साहब, इधर भी दौड़ा लो नजर, निरंतर हो रहे हादसे और लग रहे जाम
अमर उजाला ब्यूरो
बदायूं। योगी आदित्यनाथ ने मुख्यमंत्री की कुर्सी संभालने के कुछ दिनों बाद ही सरकारी जमीनों से अवैध कब्जे और सड़कों से अतिक्रमण हटाने का निर्देश जारी किए थे। मगर जिले में बैठे प्रशासन, पुलिस व नगर पालिका के अफसरों ने मुख्यमंत्री के आदेश को गंभीरता से नहीं लिया। योगी सरकार के एक साल गुजरने के बावजूद समूूचा शहर अतिक्रमण और अवैध कब्जों की जद में है। अतिक्रमण की वजह से दिन में बाजार में पैदल निकलना तक मुश्किल होता है। कारोबारियों ने शहर की सड़कों पर जगह रेता- बजरी के ढेर लगा रखे हैं। इसकी वजह से अक्सर लोग हादसे का शिकार हो जाते हैं। सोमवार को शहर में अलापुर के एफसीआई गोदाम के पास में बाइक और ट्रैक्टर-ट्रॉली की भिड़ंत होने पर तीन युवकों की मौत हो गई थी। यह हादसा जिस जगह हुआ वहां रोड पर बजरी का ढेर लगा था। रोड फर फैली बजरी को बचाने के चक्कर में बाइक और ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर हो गई थी।
-----
सीन एक
-----
फोटो-6-
सड़क पर कर लिया अवैध कब्जा आवास विकास के पास स्थित हाइडिल कॉलोनी के पास एक रेत, बजरी, सरिया का कारोबारी ने सामान सड़क पर रख रखा है। खास बात तो यह है कि कारोबारी ने अपनी दुकान को छोड़कर दूसरी ओर सड़क किनारे सामान रख रखा है। उस सड़क को वह काफी समय से अपने गोदाम के रूप में प्रयोग कर रहा है। इस वजह से रोड किनारे कोई जगह नहीं बची है।
-----
सीन दो
-----
फोटो-7-
आने-जाने वालों को हो रही परेशानी
जवाहरपुरी में सड़क पर रेत, बजरी का कारोबार करने वालों का इस समय पूरा दबदबा है। कारोबारियों ने रोड किनारे पटरी को पहले से दबा रखा था। अब आगे बढ़कर सड़क पर कब्जा करने लगे हैं। जिसकी वजह से यहां पर अक्सर जाम लगने लगा है। इससे आने-जाने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
-----
सीन तीन
-----
फोटो-8-
फैली बजरी से हो रहे हादसे
शहबाजपुर के पास में सड़क पर फैली बजरी पर कई बार वाहन फिसल चुके हैं, लेकिन प्रशासन इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। इसको लेकर कई बार लोग शिकायत भी कर चुके हैं। फिर भी हालात जस के तस बने हुए हैं।
-----
सीन चार
-----
फोटो-9-
उड़कर आंखों में जाता है रेत
शहर के हरप्रसाद मंदिर के पास में कारोबारियों ने सड़क किनारे रेत और बजरी को डाल रखा है। जो हवा चलने की वजह से उड़कर बाइक सवार, राहगीरों की आंखों में आ रहा है। जो लोगों के लिए बड़ी परेशानी का सबक बना हुआ है। इससे जहां लोगों की आंखों पर फर्क पड़ रहा है। वहीं हादसों को भी बड़ा रहा है।
--------------
क्या बोले लोग
फोटो-10-
नियम में रहना चाहिए
दुकानदारों के लिए जो सीमा तय की गई। उन्हें उसी हद में रहना चाहिए। उससे बाहर जो भी कदम रखने की कोशिश करे उस पर तुरंत कार्रवाई की जानी चाहिए। ताकि अन्य कोई इस प्रकार सड़क पर कब्जा न कर सकें।
-राजेश चुतर्वेदी, रिटायर्ड फौजी
---
फोटो-11-
ऐसो पर की जाए कानूनी कार्रवाई
सभी को नियमानुसार सिर्फ अपनी जमीन पर ही अपना करोबार करना चाहिए, न कि सरकार की जमीन पर, ऐसे लोगों के खिलाफ पर कानूनी कार्रवाई की जाए। यह कारोबारी दुर्घटनाओं को बढ़ा देने का काम कर हैं।
-कौशल कुमार, एडवोकेट
----
फोटो: 12
अधिकारी नहीं देते हैं ध्यान
सड़क पर जगह-जगह पर लोगों अपना-अपना कारोबार खोल रखा है। इसमें सबसे ज्यादा परेशानी गर्मी के समय में रेत और बजरी वालों से होती है। इसके खिलाफ कई बार शिकायत की लेकिन अधिकारी उन शिकायतों को संज्ञान में नहीं लेते हैं।
-प्रमोद
-----
फोटो-13
बढ़ गई है हादसों की आशंका
छोटे से लेकर बड़े कारोबारियों ने सड़क पर कब्जा कर रखा है। जिस वजह से सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों तथा महिलाओं को होती है। वजह साफ है क्योंकि साइड की पटरियों पर इन कारोबारियों ने कब्जा कर रखा था। इस वजह से सभी को मजबूरन सड़क पर चलना पड़ता है। इस वजह से हादसे की आशंका अधिक रहती है।
-संगीता वार्ष्णेय, गृहणी
---------------
अगर शहर में कहीं भी सड़कों पर रेत और बजरी फैली मिली तो इसके खिलाफ अभियान चलाया जाएगा। अगर कारोबारी नहीं माने तो उसके खिलाफ संबंधित धाराओं मेेें मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।
-वीरेंद्र सिंह, सीओ सिटी
----------------
सड़क किनारे जिन दुकानदारों ने रेत, बजरी और सरिया डाल रखी है। उनको नोटिस जारी किया जाएगा। इसके बाद में यह नहीं मानते हैं, तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
-निशा मिश्रा, ईओ, नगर पालिका