फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने किया सीएमओ व एसएमएस का जवाब तलब

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-22
विज्ञापन

डीएम ने किया सीएमओ और सीएमएस का जवाब तलब
जिला अस्पताल से युवक के पत्नी का शव कंधे पर लादकर ले जाने के मामले में सिटी मजिस्ट्रेट ने सौंपी जांच रिपोर्ट
अमर उजाला ब्यूरो बदायूं।
जिला अस्पताल से युवक के पत्नी का शव कंधे पर लादकर ले जाने के मामले को डीएम दिनेश कुमार सिंह ने गंभीरता लिया है। इस मामले में डीएम ने सीएमओ डॉ. नेमीचंद्रा और जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. आरएस यादव का जवाब तलब किया है। उधर, सिटी मजिस्ट्रेट ने अपनी जांच रिपोर्ट डीएम को सौंप दी है।
मूसाझाग थाना क्षेत्र के ग्राम मझारा निवासी सादिक ने सोमवार सुबह अपनी पत्नी मनीषा को जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां सोमवार दोपहर इलाज के दौरान मनीषा की मौत हो गई थी। सादिक ने पत्नी का शव ले जाने के लिए जिला अस्पताल के सीएमएस से शव वाहन उपलब्ध कराने की गुहार लगाई। शहर से मझारा गांव की दूरी 25 किलोमीटर है। सीएमएस डॉ. आरएस यादव को प्रार्थना पत्र भी दिया था। बावजूद इसके सीएमएस ने शव वाहन उपलब्ध नहीं कराया। आखिर में सादिक अपनी पत्नी का शव कंधे पर लादकर ले जा रहा था। तभी अंबेडकर पार्क के पास पहुंचने पर कुछ व्यापारियों ने सादिक को रोक लिया। व्यापारियों ने चंदा करने के बाद किराए के टेंपो में सादिक को पत्नी की लाश समेत रवाना कर दिया।
विज्ञापन

इस मामले का पता लगने पर डीएम ने जांच सिटी मजिस्ट्रेट को दी। सिटी मजिस्ट्रेट ने जिला अस्पताल जाकर बारीकी से छानबीन की। डॉक्टरों और स्टाफ से पूछताछ की। सीसी टीवी कैमरों के फुटेज भी देखे गए। मंगलवार को सिटी मजिस्ट्रेट ने अपनी जांच रिपोर्ट डीएम को सौंप दी।
डीएम ने मंगलवार सुबह करीब नौ बजे सीएमओ डॉ. नेमीचंद्रा और सीएमएस डॉ. आरएस यादव को कलक्ट्रेट स्थित अपने कार्यालय बुलाया। डीएम ने दोनों अधिकारियों से शव वाहन उपलब्ध न कराने के बारे में पूछताछ की। इसके बाद सीएमओ और सीएमएस से स्पष्टीकरण देने को कहा है।
विज्ञापन

----------
मामला काफी गंभीर है। जिला अस्पताल से शव वाहन उपलब्ध क्यों नहीं कराया गया इसकी जांच कराई जा रही है? जांच में जो दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
- दिनेश कुमार सिंह, डीएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें