बदायूं। गुरु गोविंद सिंह के प्रकाश उत्सव पर रविवार को प्रभात फेरी निकाली गई। प्रभात फेरी के बाद सुखमनी साहिब का पाठ किया गया। आखिर में लंगर का आयोजन किया गया।
शहर की पंजाबी कॉलोनी स्थित गुरुद्वारा में गुरुनानक देव का प्रकाश उत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया गया। प्रकाश उत्सव के उपलक्ष्य में पंजाबी समाज के लोगों ने शहर में प्रभात फेरी निकाली। प्रभात फेरी पंजाबी कॉलोनी से शुरू होकर शहर में नेहरू चौक, खैराती चौक समेत मुख्य मार्गों से होकर बाल्मीकि बाल निकेतन लोटनपुरा मोहल्ला पहुंची। प्रभात फेरी में शामिल लोग भजन कीर्तन के साथ थिरकते हुए चल रहे थे। गुरुद्वारे में गुरुग्रंथ साहब का पाठ का आयोजन हुआ। इसके बाद में लंगर का आयोजन किया गया। इस मौके पर मंजीत खन्ना, अमित राय, आशीष, राकेश, धर्मेंद्र आदि मौजूद रहे।
-------
क्रिकेट में शेर-ए-पंजाब विजेता
बदायूं। पंजाबी समाज सेवा समिति की ओर से रविवार को एक दिवसीय खेल महोत्सव का आयोजन किया गया। इसमें संयुक्त रुप से मैत्रीपूर्ण क्रिकेट मैच हुआ। वहीं कई अन्य प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। समिति अध्यक्ष नरेंद्र दुआ ने कहा कि समिति की ओर से एक दिवसीय खेल महोत्सव रविवार को शुरू हुआ। इसका परिणाम बेहतर दिख रहा है। टीम शेर-ए-पंजाब, शान-ए-पंजाब, अपना पंजाब, शहंशाह-ए-पंजाब के बीच मेें मैच हुआ। प्रतियोगिता में शेर-ए-पंजाब टीम विजेता रही। मैन ऑफ द मैच गुरुप्रीत सिंह रहे। क्रिकेट के अलावा भी कई खेल प्रतियोगिताएं हुईं। इनमें बच्चों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा। इस मौके पर अध्यक्ष राजेश धीगड़ा, महा सचिव मोनू मिनोचा, मनीश जुनेजा, अमित, गांधी, शानू धीगड़ा आदि मौजूद रहे।