फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिकारी, कर्मचारी चुनाव में व्यस्त, जनता त्रस्त

विज्ञापन
पानी की टंकी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बदायूूं। निकाय चुनाव में पानी की किल्लत चुनावी मुद्दा बन सकती है। शहर नगर पालिका के छह नलकूप खराब पड़े हैं। इनसे काफी बड़े क्षेत्र में पानी की सप्लाई होती थी। खराबी की वजह से संबंधित क्षेत्रों में पानी की किल्लत हो गई है, इससे लोग गुस्से में हैं। वह वोट मांगने आ रहे प्रत्याशियों को पानी के संकट के बारे में बता रहे हैं।
विज्ञापन

नगर निकाय सामान्य चुनाव में अधिकारी और कर्मचारी बेहद व्यस्त है। वह चुनाव के अलावा कोई भी काम नहीं देख रहे हैं। उन्हेें आम जनता के हितों से कोई मतलब नहीं है। यही कारण है कि मौजूदा समय में लोगों को पीने का पानी भी नहीं मिल रहा है। हालात यह है कि जब प्रत्याशी वोट मांगने पहुंच रहे हैं, तो लोग वोट की बात बाद में पहले समस्याओं के निदान की बात करने लगते हैं। वहीं प्रत्याशी भी चुनावी वायदों में उसे जोड़ते नजर आ रहे हैं।
शहर में नगर पालिका के 29 वार्डों हैं। इनको 9 ओवर हेड टैंक भरने के लिए 27 नलकूप स्थापित किए गए हैं, लेकिन नगर पालिका अधिकारी और कर्मचारियों की लापरवाही से अक्सर शहर में पानी की किल्लत बनी रहती है। लापरवाही के चलते 4 से 5 नलकूप तकनीकी कमी के कारण हर समय खराब रहते हैं। इससे नगरवासियों को पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं मिल पाता है, लेकिन लोगों द्वारा पानी की परेशानी की शिकायत करने के बाद भी पालिका प्रशासन ध्यान नहीं देता है।
विज्ञापन

--
यहां पर हैं नलकूप खराब
सिविल लाइंस में तीन नलकूप हैं, इनमें एक डायट पसिसर और डीएम आवास के पीछे स्थित हैं जो खराब पड़े हैं। वहीं वाटर्स वार्क्स पर पांच हैं। इसमें तीन खराब हैं। जो जीजीआईसी, जीआईसी और गांधी ग्राउंड में हैं। मीराजी चौकी में पांच नलकूप हैं। इसमें एक सिरसा रोड वाला खराब है। इधर नई सराय में दो हैं। इसमें से एक हाजी भट्टा के पास में खराब है। लोगों का कहना है कि पालिका प्रशासन नगर की जन सुविधाओं की तरफ ध्यान नहीं दे रहा है। इससे नगर की सफाई, पेयजल और बदहाल प्रकाश व्यवस्था से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नगरवासियों ने पालिकाध्यक्ष से कार्य के प्रति लापरवाह कर्मचारियों पर अंकुश लगाए जाने की मांग की है। इससे जन सुविधाओं का भरपूर लाभ लोगों को मिल सके।
--
गलियाें में टूटी पड़ी है पाइप लाइन
शहर के मोहल्ला नेकपुर गली नंबर एक में एक महीने से पाइप लाइन टूटी पड़ी है। इस वजह से सुबह और शाम को पानी सड़कों पर बहता रहता है। हालात यह है कि वहां पर एक गड्ढा हो गया है। इससे रात के समय आने वाले लोग गिरकर चोटिल भी हो चुके हैं, इसको सही कराने के लिए अधिकारियों को जानकारी दी, लेकिन आज तक यह ठीक नहीं हो पाया है।
--
इन मोहल्लों में आ रहा कम पानी
शहर के मोहल्ला चौधरी सराय, मोहल्ला नागरान, मोहल्ला मढ़ई चौक, सिविल लाइन, नई सराय आदि शामिल है। इन मोहल्लों में 15 मिनट से आधा घंटा ही पानी की सप्लाई हो रही है। इससे लोगों को बेहद परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें